Airtel ने पेश किए दो नए प्लान, यूजर्स की बल्ले-बल्ले

amarujala.com - Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Apr 2017 05:00 PM IST
Airtel Introduces Two New Postpaid Plans of Rs 299 and Rs 399 offer
फोर जी सेवा लांच करते उत्तराखंड के सीईओ अवनीत सिंह - फोटो : AmarUjala

    एयरटेल ने एक बार फिर से दो नए प्लान पेश किए हैं जिनमें 299 रुपये और 399 रुपये के प्लान शामिल हैं। ये दोनों प्लान पोस्टपेड यूजर्स के लिए है और इनमें से कोई भी प्लान अनलिमिटेड ऑफर के साथ नहीं है। अनलिमिटेड फायदे के लिए एयरटेल का 499 रुपये का प्लान है जिसमें लोकल और एसटीडी कॉलिंग अनलिमिटेड है और 3 जीबी 4जी डाटा है, हालांकि इस प्लना के तहत भी रोमिंग में आउटगोइंग कॉल फ्री नहीं है।

    क्या हैं 299 रुपये और 399 रुपये के प्लान

    एयरटेल
    एयरटेल

    229 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 680 मिनट लोकल/एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। साथ में 600 एमबी 4जी डाटा मिलेगा। वहीं 399 रुपये के प्लान में 765 मिनट लोकल और एसटीडी कॉलिंग है और 1 जीबी 4जी डाटा है। दोनों प्लान में देश भर में रोमिंग में इनकमिंग फ्री की सुविधा है, हालांकि रोमिंग में आउटगोइंग कॉल की रेट स्टैंडर्ड होगी। वहीं फ्री मिनट खत्म होने के बाद सभी आउटगोइंग कॉल की रेट 80 पैसे प्रति मिनट हो जाएगी।

    बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने जियो की टक्कर में 244 रुपये से लेकर 1,198 रुपये के प्लान पेश किए हैं। 244 रुपये के प्लान में एयरटेल टू एयरटेल अनलिमिटेड कॉलिंग है, 4 जी डाटा 70 जीबी है इसमें प्रतिदिन डाटा यूज की सीमा 1 जीबी है प्लान की वैधता 70 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें