Airtel लाया वोडाफोन की टक्कर में प्लान, 65 रुपये में 28 दिनों के लिए मिल रहा डाटा

वोडाफोन के बाद अब एयरटेल ने भी नया प्लान पेश किया है। Airtel ने 65 रुपये के एक प्लान को लॉन्च किया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिलेगा, हालांकि डाटा की स्पीड 4जी नहीं, बल्कि 2G और 3G होगा।
इसके अलावा Airtel ने 49 रुपये का भी प्लान बाजार में उतारा है जिसके तहत कंपनी 2GB 3G/4G डाटा दे रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। अब यह बात कंपनी ही बताएगी कि जब 49 रुपये में 2 जीबी डाटा मिल रहा है तो यूजर्स 65 रुपये में 1 जीबी डाटा वाले प्लान को क्यों खरीदेंगे।
हालांकि ये दोनों प्लान कुछ ही सर्किल के लिए है। ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले अपना प्लान जरूर चेक कर लें। बता दें एयरटेल के इस प्लान की टक्कर जियो फोन के लिए जारी जियो के 49 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1 जीबी डाट मिलता है। जियो के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
इससे पहले कंपनी ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए 449 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 40 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। डाटा के साथ मिलने वाली अनलिमिटेड कॉलिंग के तहत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में 1 साल के लिए अमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की होगी और इसमें 3G/4G डाटा मिलेगा।
- Vodafone लाया शानदार प्लान, सिर्फ 33 रुपये में मिल रहा अनलिमिटेड डाटा
- लॉन्च हुआ 512GB स्टोरेज वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, कीमत 1.50 लाख से रुपये से ऊपर
- रफ्तार के शौकीनों के लिए ये हैं 4 कारें, 6.3 सेकेंड्स में पकड़ती हैं 100kmph की रफ्तार
- BSNL ने पेश किया सस्ता प्लान, 90 दिनों तक रोज मिलेगा 1.5GB डाटा