झटका: अब इन सर्किल में भी महंगा हुआ Airtel का सबसे सस्ता प्लान, अब खर्च करने होंगे 56 रुपये एक्स्ट्रा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Mar 2023 09:41 AM IST
सार

एयरटेल के इस कदम के बाद आपको 56 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे यानी जिस प्लान के लिए आपको पहले 99 रुपये खर्च करने होते थे, उसी के लिए अब आपको 155 रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन
Airtel Hikes Entry Level Prepaid plan in these 3 Circles details here
airtel plan - फोटो : airtel

    विस्तार

    भारतीय Airtel ने एक बार फिर से अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। Airtel ने अब गुजरात, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्किल में भी अपने एंट्री लेवल यानी सबसे सस्ते प्लान को महंगा कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल कंपनी के एंट्री लेवल प्लान की कीमत 99 रुपये थी जो कि अब 155 रुपये हो गई है।

    Airtel ने सबसे पहले हरियाणा और ओडिशा में अपने शुरुआती प्लान को महंगा किया था। इन सर्किल में ही सबसे पहले 99 रुपये वाला प्लान 155 रुपये का हुआ था। अब कुल 19 सर्किल में Airtel का एंट्री लेवल प्लान 155 रुपये का हो गया है।

    विज्ञापन

    एयरटेल के इस कदम के बाद आपको 56 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे यानी जिस प्लान के लिए आपको पहले 99 रुपये खर्च करने होते थे, उसी के लिए अब आपको 155 रुपये खर्च करने होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें