Airtel ने दिया झटका: बदल गए इन चार प्लान के फायदे, अब आपको होगा घाटा
एयरटेल ने अपने चार पोस्टपेड प्लान के साथ फ्री में मिलने वाले Amazon Prime सब्सक्रिप्शन की अवधि को आधा कर दिया है। दरअसल एयरटेल के चार पोस्टपेड प्लान के साथ एक साल के लिए Amazon Prime वीडियो का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था जिसे कंपनी ने घटाकर 6 माह कर दिया है।ो

विस्तार
Airtel ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। एयरटेल ने चुपके से अपने चार पोस्टपेड प्लान में बदलाव किए हैं जिसके बाद ग्राहकों को नुकसान हो रहा है, हालांकि Airtel ने ये बदलाव पोस्टपेड प्लान में किए हैं, ऐसे में प्री-पेड ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि नए बदलाव के बाद आपको किस तरह से नुकसान होने वाला है।
एयरटेल ने अपने चार पोस्टपेड प्लान के साथ फ्री में मिलने वाले Amazon Prime सब्सक्रिप्शन की अवधि को आधा कर दिया है। दरअसल एयरटेल के चार पोस्टपेड प्लान के साथ एक साल के लिए Amazon Prime वीडियो का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था जिसे कंपनी ने घटाकर 6 माह कर दिया है।ो
एयरटेल ने जिन प्लान के साथ मिलने वाले अमेजन प्राइम के सब्सक्रिप्शन को 1 साल से घटाकर 6 महीने कर दी है उनमें पहला प्लान 499 रुपये का है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर महीने 75 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में 200 जीबी डाटा रोलओवर की भी सुविधा है। इस प्लान के साथ पहले 1 साल के लिए Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मिल रहा था जिसे अब 6 महीने कर दिया गया है।
दूसरा प्लान 999 रुपये का, तीसरा प्लान 1,199 रुपये और चौथा प्लान 1,599 रुपये का है। इन सभी प्लान के साथ Amazon Prime के सब्सक्रिप्शन को 6 महीने के लिए कर दिया गया है। इन दोनों प्लान के साथ अभी भी एक साल के लिए Disney + Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।