Airtel Black: केवल एक रिचार्ज से इंटरनेट से लेकर मनोरंजन तक सबका उठाएं आनंद, जानिए इसके बारे में

गौरव पाण्डेय
Media Solution Initiativeगौरव पाण्डेय
Tue, 31 Aug 2021 09:00 PM IST
सार

आज के समय में हाईस्पीड इंटरनेट हर घर की जरूरत बन चुका है। ऑफिस का काम, दोस्तों और रिश्तेदारों से वीडियो कॉल, ऑनलाइन क्लास और मनोरंजन जैसे हर काम के लिए हाईस्पीड इंटरनेट की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही मनोरंजन के कई विकल्प जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और डीटीएच परिवार के हर सदस्य के लिए जरूरी हो गए हैं। इसके लिए वाई-फाई, ओटीटी, डीटीएच और मोबाइल के रिचार्ज हर महीने करने होते हैं। एयरटेल कई रिचार्ज की इस समस्या का समाधान लेकर आई है।

विज्ञापन
Airtel Black offers single recharge service for internet WiFi OTT platforms here is all you need to know
एयरटेल ब्लैक - फोटो : एयरटेल

    विस्तार

    देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने इसे लेकर एक ऐसी ही खास पहल की है, जिसमें हमारी सभी आवश्यकताओं के लिए अलग-अलग नहीं बल्कि केवल एक ही रिचार्ज कराने की जरूरत पड़ेगी। इसके तहत दो और उससे ज्यादा सेवाएं जैसे फाइबर, डीटीएच व पोस्टपेड मोबाइल रिचार्ज के लिए एक ही बिल पेमेंट करना होगा। एयरटेल ने अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 'एयरटेल ब्लैक' के तहत ये खास पहल की है।

    एयरटेल ब्लैक क्यों है खास

    एयरटेल ब्लैक अपने तरह की देश की पहली पहल है जिसमें ग्राहक दो या उससे अधिक पोस्टपेड सेवाओं का मात्र एक बिल भुगतान कर लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत उन्हें डीटीएच, फाइबर इंटरनेट सर्विस और मोबाइल पोस्टपेड कनेक्शन की सेवा उपलब्ध कराई जाती है। एयरटेल ब्लैक के तहत ग्राहक अपने पूरे परिवार की आवश्यकताओं को एक रिचार्ज के जरिए पूरा कर सकते हैं। इसके तहत ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलती हैं।

    विज्ञापन
    Airtel Black: केवल एक रिचार्ज से इंटरनेट से लेकर मनोरंजन तक सबका उठाएं आनंद, जानिए इसके बारे में
    • एयरटेल ब्लैक के तहत आपको अपनी विभिन्न सर्विसेज के बिल भुगतान की डेट याद रखने की आवश्यकता नहीं, आप एक ही दिन अपने मोबाइल से लेकर इंटरनेट, डीटीएच से लेकर ओटीटी सभी का बिल पे कर सकते हैं।
    • एयरटेल ब्लैक के साथ आपको खास रिलेशनशिप मैनेजर का ऐक्सेस भी मिलता है। दावा है कि यह आपकी किसी भी कॉल का उत्तर 60 सेकेंड में देंगे या आपको कॉल बैक करेंगे। जिससे आपको घंटो इंतजार नहीं करना होगा।
    • एयरटेल के ग्राहक कभी भी एयरटेल ब्लैक प्लान का चयन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई भी अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। नई सर्विस लेने पर बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 30 दिनों की फ्री सर्विस भी दी जाएगी।
    • डीटीएच अथवा फाइबर कनेक्शन लेने पर कोई भी अतिरिक्त इंस्टालेशन चार्ज नहीं देना होगा। आप अपनी सुविधा अनुसार अपने लिए बेस्ट प्लान चुन सकते हैं। पोस्टपेड कनेक्शन, डीटीएच और फाइबर के कई ऑप्शन मिलते हैं।
    • कंपनी ने एयरटेल ब्लैक प्लान की कीमतें 998 से 2099 रुपये के बीच रखी हैं। हर प्लान में मोबाइल कनेक्शन, फाइबर, डीटीएच के विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को अपने लिए बेस्ट प्लान का चयन करने में आसानी होती है।

    एयरटेल ब्लैक प्लान का कैसे करें चयन

    • एयरटेल ब्लैक प्लान प्राप्त करने के लिए वर्तमान एयरटेल ग्राहक ये उपाय कर सकते हैं-
    • एयरटेल ब्लैक की आधिकारिक वेबसाइट www. airtel. in / airtel - black पर विजिट करें और सभी जानकारी प्राप्त कर आप एयरटेल ब्लैक से जुड़ सकते हैं।
    • एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करें, उसके बाद आप एयरटेल ब्लैक के आईकन पर क्लिक कर अपने प्लान का चयन कर सकते हैं।
    • आप नजदीकी एयरटेल स्टोर से भी इस प्लान का चयन कर सकते हैं।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें