Airtel की बड़ी तैयारी: ग्रुरुग्राम में शुरू हुआ 5G का ट्रायल, मिल रही 1Gbps की स्पीड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Jun 2021 11:17 AM IST
सार

Ookla के मुताबिक मोबाल इंटरनेट स्पीड की लिस्ट में भारत 130वें पायदान पर है। भारत में लोगों को 4जी मोबाइल नेटवर्क पर अधिकतम डाउनलोडिंग स्पीड 12.81Mbps और अपलोड स्पीड 4.79Mbps मिलती है। Airtel को 5जी टेस्टिंग के लिए दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू में 3500MHz, 28GHz और 700MHz बैंड मिले हैं।

विज्ञापन
Airtel Begins 5G Trial Network in Gurugram with Over 1Gbps Speed in Testing Phase
Airtel 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारत की तमाम टेलीकॉम कंपनियां 5जी का ट्रायल कर रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग कब होगी, इसकी फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद एयरटेल और रिलायंस जियो अपने 5जी नेटवर्क का ट्रायल कर रहे हैं। भारतीय टेलीकॉम मार्केट में जियो और एयरटेल के बीच 5जी को लेकर कड़ी टक्कर होने वाली है। जियो और एयरटेल काफी पहले से ही 5जी का टेस्ट कर रहे हैं।

    Airtel ने अब ग्ररुग्राम में 5G का ट्रायल शुरू किया है। ट्रायल के दौरान कंपनी अपने ग्राहकों को अधिकतम 1Gbps तक का स्पीड दे रही है। एयरटेल का ट्रायल 3500MHz बैंड पर चल रहा है, इससे पहले एयरटेल 5जी के लिए 1800MHz बैंड का इस्तेमाल कर रहा था।

    विज्ञापन

    यह ट्रायल फिलहाल गुरुग्राम साइबर हब में चल रहा है। 5जी के ट्रायल के लिए Airtel ने स्वीडन की कंपनी Ericsson के साथ साझेदारी की है। गुरुग्राम के अलावा कंपनी की प्लानिंग जल्द ही मुंबई में भी 5जी की टेस्टिंग की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Ookla के मुताबिक मोबाल इंटरनेट स्पीड की लिस्ट में भारत 130वें पायदान पर है। भारत में लोगों को 4जी मोबाइल नेटवर्क पर अधिकतम डाउनलोडिंग स्पीड 12.81Mbps और अपलोड स्पीड 4.79Mbps मिलती है। Airtel को 5जी टेस्टिंग के लिए दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू में 3500MHz, 28GHz और 700MHz बैंड मिले हैं।

    बता दें कि इसी साल जनवरी में एयरटेल ने 5जी रेडी नेटवर्क की घोषणा की है। Airtel ने हैदराबाद में कमर्शियल तौर पर लाइव 5जी सेवा का सफलतापूर्वक प्रदर्शन भी किया था। एयरटेल ने यह उपलब्धि मौजूदा स्पेक्ट्रम को 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में एनएसए (नॉन स्टैंड अलोन) नेटवर्क तकनीक के माध्यम से किया।

    अपनी तरह के पहले डायनैमिक स्पेक्ट्रम शेयरिंग का उपयोग करते हुए एयरटेल ने उसी स्पेक्ट्रम ब्लॉक में 5G और 4G को समवर्ती रूप से संचालित किया। लाइव के दौरान हैदराबाद के उपयोगकर्ता 5G फोन पर महज कुछ सेकंडों में एक पूरी फिल्म को डाउनलोड करने में सक्षम थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें