Airtel ने गूगल के साथ की पार्टनरशिप, Android Go के साथ लॉन्च होंगे सस्ते स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 27 Feb 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Airtel and Google announce partnership for low-cost smartphones powered by Android Go
Airtel and Google announce partnership for low-cost smartphones

    Airtel और Google ने भारत में सस्ते स्मार्टफोन के लिए पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत एंड्रॉयड ओरियो के गो वर्जन के साथ कम कीमत में शानदार फीचर्स के साथ 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। बता दें कि एयरटेल अपने मेरा पहला स्मार्टफोन कैंपेन के तहत ही एंड्रॉयड गो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। एयरटेल इस पार्टनरशिप के तहत लावा और माइक्रोमैक्स के स्मार्टफोन बाजार में पेश करेगा। इन स्मार्टफोन में MyAirtel App, Airtel TV और Wynk Music जैसे ऐप प्री-लोडेड मिलेंगे। हालांकि कंपनी ने फोन की कीमतों और लॉन्चिंग तारीख का अभी खुलासा नहीं किया है।

    एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) को खास तौर पर कम रैम वाले स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया है। यानी इस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ एंट्री लेवल स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अनुभव मिलेगा। ओरियो का यह लाइट वर्जन 512 एमबी से 1 जीबी रैम तक के भी स्मार्टफोन में आसानी से काम करेगा और स्टोरेज की समस्या नहीं होगी। इस ओएस में एक प्री-इंस्टॉल्ड गूगल गो ऐप मिलेगा जिसमें गूगल, फेसबुक और ट्विटर समेत कई सारे ऐप होंगे। वैसे गूगल गो प्ले-स्टोर पर आ भी गया है।

    विज्ञापन

    इस ऑपरेटिंग सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा ये होगा आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ लंबी हो जाएगी। चाहे फोन में कम एमएएच वाली बैटरी ही क्यों ना हो। इसके अलावा इस वर्जन के हिसाब से मोबाइल ऐप को भी ऑप्टिमाइज किया जाएगा। इसके बाद ऐप की साइज कम हो जाएगी। ऐप की अधिकतम साइज 10 एमबी तक हो सकती है। एंड्रॉयड गो में वे सभी फीचर्स मिलेंगे जो एंड्रॉयड ओरियो 8.0 में हैं। साथ ही मोबाइल इंटरनेट डाटा की भारी बचत भी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें