एयरटेल-अमेजॉन की हुई पार्टनरशिप, 4जी स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगा 2,600 रुपये का कैशबैक

रिलायंस जियो की लॉन्चिंग के बाद भारत में 4जी स्मार्टफोन की मांग बढ़ गई है। इसी कड़ी में एयरटेल और अमेजॉन ने पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत अमेजॉन से 4जी स्मार्टफोन खरीदने पर 2,600 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह पार्टनरशिप एयरटेल के 'मेरा पहला स्मार्टफोन मुहिम' का ही हिस्सा है। ग्राहकों को इसका फायदा अमेजॉन पर बिकने वाले शाओमी, सैमसंग, वनप्लस, हॉनर, एलजी, लेनोवो और मोटोरोला के 65 स्मार्टफोन के साथ मिलेगा।
4जी स्मार्टफोन के साथ कैसे मिलेगा 2,600 रुपये का कैशबैक?

स्मार्टफोन खरीदने वालों को एयरटेल की ओर से 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा जो कि 36 महीनों में मिलेगा। वहीं पहली बार 169 रुपये का रिजार्ज कराने पर 600 रुपये का कैशबैक कूपन के रूप में मिलेगा। हालांकि मोबाइल खरीदते समय आपको पूरी कीमत चुकानी होगी।
600 रुपये का कैशबैक आपको 24 महीने तक हर महीने 25 रुपये के कैशबैक के रूप में मिलेगा। साथ ही यह रिचार्ज आपको अमेजॉन से ही कराना होगा और कैशबैक भी अमेजॉन पे के वॉलेट में आएगा। अब 169 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इशमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा।
पहले 500 रुपये रिफंड के लिए आपको 18 महीनों तक 3,500 रुपये का रिचार्ज कराना होगा, दूसरे 1,500 रुपये के कैशबैक के लिए अगले 18 महीनों तक 3,500 रुपये का रिचार्ज कराना होगा और फिर 600 रुपये के कैशबैक के लिए आपको 24 महीने तक हर महीने 169 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इस प्रकार आपको 5 साल में 2,600 रुपये का कैशबैक मिलेगा।