Airtel लाया अब 59 रुपये का सस्ता कॉलिंग और डाटा प्लान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 13 Jan 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Airtel again counter Jio with its New Rs 59 Plan
Airtel

    एयरटेल ने एक बार फिर से जियो को चैलेंज करते हुए नया प्लान एक और सस्ता प्लान किया है। इस प्लान की कीमत 59 रुपये है। एयरटेल के इस प्लान का मुकाबला रिलायंस जियो के 52 रुपये वाले प्लान से होगा जिसमें 7 दिन की वैधता के साथ 1.05 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। तो आइए जानते हैं एयरटेल के इस 59 रुपये वाले प्लान के बारे में।

    एयरटेल के 59 रुपये वाले प्लान के फायदे

    airtel
    airtel

    सबसे पहले आपको बता दें कि एयरटेल का यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान की कीमत 59 रुपये है और इसके तहत रोमिंग समेत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 500MB डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 27 दिनों की होगी। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें