Airtel को अगस्त महीने में मिले जियो के मुकाबले अधिक ग्राहक

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Nov 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Airtel Added Over 10 Lakh More Subscribers Than Reliance Jio in August says TRAI
Airtel - फोटो : AMAR UJALA

    लंबे समय बाद किसी महीने में एयरटेल ने ग्राहकों को बटोरने के मामले में रिलायंस जियो को पीछे छोड़ा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की नई रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2020 में एयरटेल ने 28.99 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं, जबकि जियो को इस महीने 18.64 लाख ग्राहक मिले हैं। वहीं वोडाफोन आइडिया को इस बार भी ग्राहकों के मामले में नुकसान हआ है। वोडाफोन आइडिया ने अगस्त 2020 में 12.28 लाख ग्राहक गंवाए हैं।

    35.8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ जियो नंबर-1

    भारतीय टेलीकॉम मार्केट में रिलायंस जियो की हिस्सेदारी 35.08 फीसदी हो गई है, जबकि एयरटेल का मार्केट शेयर 28.12 फीसदी है। बता दें कि 40 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम है।

    विज्ञापन

    ट्राई के नए डाटा के मुताबिक देश में वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या में इजाफा हो रहा है। जुलाई में जहां कुल वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या 114.418 करोड़ थी, वहीं अब इनकी कुल संख्या 114.792 करोड़ हो गई है। अगस्त महीने में इनकी संख्या में 0.33 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें जुलाई में रिलायंस जियो ने 35.54 लाख नए ग्राहक जोड़े थे लेकिन अगस्त में कंपनी को करीब 50 फीसदी का घाटा हुआ है। इस महीने जियो को महज 18.64 लाख नए ग्राहक मिले हैं। जुलाई में एयरटेल को जहां 32.60 लाख ग्राहक मिले थे, वहीं अगस्त महीने में 28.99 लाख नए ग्राहक मिले हैं। ऐसे में एयरटेल को भी नुकसान हुआ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें