एयरटेल को हुआ जबरदस्त मुनाफा, ग्राहकों की संख्या बढ़ी, मुनाफा भी तीन गुना बढ़ा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Nov 2021 11:03 AM IST
सार

दूसरी तिमाही के दौरान एयरटेल की एकीकृत आय सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 28,326.4 करोड़ रुपये रही। कंपनी का कुल पूंजीगत व्यय सितंबर तिमाही में 6,972 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
Airtel Added 8.1 Million New 4G Users in Q2 Posts Higher Revenue on Data Usage
एयरटेल - फोटो : pixabay

    विस्तार

    एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है। पहले नंबर पर रिलायंस जियो है। जियो और एयरटेल में शुरू से ही जबरदस्त मुकाबला रहा है। कभी जियो के ग्राहकों में तेजी देखने को मिलती है तो कभी एयरटेल के ग्राहकों में जबरदस्त इजाफा होता है। अब कंपनी की दूसरी तिमाही के नतीजे सामने आए हैं जिसके मुताबिक भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,134 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि उसके 4जी ग्राहकों में लगातार इजाफा हो रहा है जिसके उसके कारोबारी गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है।

    एयरटेल ने अपने एक बयान में कहा है कि एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में उसे 763.2 करोड़ रुपये का घाटा (एट्रीब्यूटेबल टू आनर्स ऑफ द पैरेंट) हुआ था, जबकि इस साल उसका मुनाफा तीन गुना बढ़ा है। दूसरी तिमाही के दौरान एयरटेल की एकीकृत आय सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 28,326.4 करोड़ रुपये रही। कंपनी का कुल पूंजीगत व्यय सितंबर तिमाही में 6,972 करोड़ रुपये रहा।

    विज्ञापन

    दुनियाभर के 18 देशों में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 148 करोड़ पर पहुंच गई है। भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोपाल विट्टल ने कहा है कि सरकार के हाल में दूरसंचार उद्योग के लिए सुधारों की घोषणा से उद्योग और निवेश करने में आसानी होगी। उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि सरकार उद्योग को प्रभावित करने वाले सभी पुराने मुद्दों का समाधान करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्रति ग्राहक कमाई 153 रुपये पहुंची

    तिमाही के नतीजों के साथ एयरटेल ने बताया कि कंपनी ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन किया है जिसकी बदौलत उसके प्रति ग्राहक कमाई 153 रुपये तक पहुंच गई है जो कि जून तिमाही में 146 रुपये थी। रिलायंस जियो की प्रति ग्राहक कमाई 144 रुपये सितंबर तिमाही में रही है। कंपनी के वायरलेस बिजनेस में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें