Airtel 5G Plus: हरियाणा के इन शहरों में शुरू हुई एयरटेल की 5G सर्विस, फोन में ऐसे एक्टिवेट करें 5G इंटरनेट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 06 Jan 2023 07:49 PM IST
सार

Airtel 5G Plus: एयरटेल पहले से ही हरियाणा के गुरुग्राम और पानीपत में हाई स्पीड इंटरनेट 5G सर्विस लाइव कर चुका है। एयरटेल देश में अपनी 5जी सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रहा है।

विज्ञापन
Airtel 5G Plus Network Rollout Expands to haryana in Rohtak and Hisar how to activate
Airtel 5G Plus - फोटो : amarujala

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार (6 जनवरी) को हरियाणा के दो और शहरों हिसार और रोहतक में अपनी 5जी सर्विस रोलआउट कर दी है। एयरटेल पहले से ही हरियाणा के गुरुग्राम और पानीपत में हाई स्पीड इंटरनेट 5G सर्विस लाइव कर चुका है। एयरटेल देश में अपनी 5जी सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रहा है। कंपनी इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रही है। बता दें कि एयरटेल ने इसी हफ्ते इंदौर में भी 5जी लॉन्च किया था।

    Airtel 5G Plus अब देश के कई शहरों में लाइव हो गई है, जिनमें जम्मू और कश्मीर, इंदौर, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर, वाराणसी, पानीपत, गुरुग्राम, गुवाहाटी, पटना, लखनऊ, शिमला, इंफाल, अहमदाबाद, विजाग और पुणे शामिल हैं। कंपनी का लक्ष्य इस साल के अंत तक भारत के सभी प्रमुख शहरों में 5जी कवरेज को पूरा करना है।

    विज्ञापन

    एयरटेल ने 2021 में अपनी 5जी सर्विस का परीक्षण शुरू किया और यह भारत में आधिकारिक तौर पर 5जी लॉन्च करने वाला पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है। एयरटेल यूजर्स अपने मौजूदा एयरटेल 4जी सिम कार्ड पर 5जी सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही मौजूदा रिचार्ज प्लान पर 5जी का लाभ उठाया जा सकता है। एयरटेल का दावा है कि उसकी 5जी सर्विस एयरटेल 4जी की तुलना में 20 से 30 गुना तेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें