मेटावर्स के लिए Airtel पूरी तरह से तैयार, 5G नेटवर्क पर दिखाया डेमो

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Mar 2022 06:04 PM IST
सार

रणदीप सेखोन के मुताबिक 5जी नेटवर्क, 4जी के मुकाबले कई मायनों में अलग होगा। उन्होंने अमर उजाला से बताया कि 5जी पब्लिक ट्रायल संभव नहीं है। 5जी की कमर्शियल लॉन्चिंग से पहले देशभर के तमाम इलाकों में टावर इंस्टॉल किए जाएंगे जिससे लोगों को कनेक्टिविटी मिलेगी।

Airtel 5G Live trial with metaverse in Manesar Gurugram
airtel 5g - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एयरटेल ने एक बार फिर से गुरुग्राम के मानेसर में अपने 5जी ट्रायल का डेमो दिखाया है। लाइव डेमो के दौरान Airtel ने कहा कि वह भारत में मेटावर्स का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए कंपनी ने कई सारे कॉन्टेंट पार्टनर के साथ साझेदारी भी की है।

    लाइव डेमो के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और 1983 के विश्व कप विजेता कपिल देव भी मौजूद थे। डेमो के दौरान कविल देव का मेटा अवतार भी दिखाया गया। इस दौरान मेटावर्स में 1983 के मैच के वो पल भी दिखाए गए तो कभी कैमरे में रिकॉर्ड ही नहीं हुए।

    एयरटेल के 5जी नेटवर्क पर मेटावर्स के लाइव डेमो के दौरान कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी रणदीप सेखोन ने कहा है कि 5G के आने के बाद भारत में टेक्नोलॉजी का विकास उम्मीद से कहीं बहुत ज्यादा होगा। आने वाले समय में 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल सबसे ज्यादा मेटावर्स में ही होगा, क्योंकि इसमें बिना लैग और कम लैटेंसी पर अधिक डाटा की जरूरत है और इसमें एयरटेल इसमें प्रमुख भूमिका निभाएगा। इसका इस्तेमाल गेमिंग से लेकर बिजनेस और स्पोर्ट्स से लेकर मेडिकल और ट्रैफिक कंट्रोल तक में होगा।

    डेमो के दौरान एयरटेल ने मेटावर्स के एक्सपेरियंस के लिए करीब 40 लोगों के स्मार्टफोन पर एक साथ 5जी को कनेक्ट किया। इस दौरान अधिकतम स्पीड करीब 4 जीबीपीएस की रही। डेमो के दौरान रियल टाइम में 4के वीडियो को मल्टीपल कैमरा एंगल पर एक्सेस करने का मौका मिला।

    रणदीप सेखोन के मुताबिक 5जी नेटवर्क, 4जी के मुकाबले कई मायनों में अलग होगा। उन्होंने अमर उजाला से बताया कि 5जी पब्लिक ट्रायल संभव नहीं है। 5जी की कमर्शियल लॉन्चिंग से पहले देशभर के तमाम इलाकों में टावर इंस्टॉल किए जाएंगे जिससे लोगों को कनेक्टिविटी मिलेगी।

    एयरटेल ने लाइव डेमो को आयोजन मानेसर में अपने नेटवर्क एक्सपीरियंस सेंटर में किया था। लाइव डेमो एरिक्सन 5 जी रेडियो एनएसए और एसए मोड का इस्तेमाल भारत सरकार द्वारा आवंटित 3500 मेगाहर्ट्ज बैंड टेस्ट स्पेक्ट्रम में किया गया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें