तकनीक: एयरटेल 5G ने पेश किया कपिल देव का ‘175 रीप्लेड’, इमर्सिव वीडियो ने दिखाया मनोरंजन का भविष्य

कुमार संभव
Media Solutions Initiativeकुमार संभव
Thu, 31 Mar 2022 03:10 PM IST
सार

1 Gbps से अधिक की गति और 20 मिलीसेकंड से कम की लेटेन्सी के साथ, 50 से अधिक दर्शकों ने 5G स्मार्टफ़ोन पर मैच के महत्वपूर्ण क्षणों के 4K वीडियो अनुभव का आनंद लिया।

विज्ञापन
Airtel 5g Kapil Dev 175 Replayed show future emersive video entertainment
एयरटेल ने 5जी की मदद से रीक्रिएट की कपिल देव की 175 रन की पारी - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    5G तकनीक के आने से अनंत संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। हाई स्पीड और कम लेटेंसी क्षमताओं के माध्यम से, यूजर्स के अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए, सरल और अभूतपूर्व ऐप्लीकेशन्स को संभव बनाया जा रहा है।

    भारत के प्रमुख कम्युनिकेशन सल्यूशन प्रोवाइडर, एयरटेल ने 1983 क्रिकेट विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ कपिल देव की प्रसिद्ध 175 नाबाद पारी के स्टेडियम अनुभव को रिक्रिएट कर इन क्षमताओं की एक झलक पेश की। उस समय, टीवी तकनीशियनों की हड़ताल ने दर्शकों को मूल मैच के वीडियो फुटेज से वंचित कर दिया। मगर, एयरटेल ने 4K मोड में एक विशेष ‘175 रीप्लेड’ अनुभव के माध्यम से खेल के कुछ महत्वपूर्ण क्षणों को जीवंत किया।

    विज्ञापन

    1 Gbps से अधिक की गति और 20 मिलीसेकंड से कम की लेटेन्सी के साथ, 50 से अधिक दर्शकों ने 5G स्मार्टफ़ोन पर मैच के महत्वपूर्ण क्षणों के 4K वीडियो अनुभव का आनंद लिया। उनके पास कई कैमरा एंगल, 360-डिग्री इन-स्टेडिया व्यू, शॉट एनालिसिस और स्टैटिस्टिक्स तक रीयल-टाइम एक्सेस भी मौजूद था। अनुभव ने 5G के साथ एयरटेल की तकनीकी क्षमताओं का एक संक्षिप्त दृश्य प्रस्तुत किया और यह एक आईडिया पेश किया कि कैसे इमर्सिव वीडियो मनोरंजन को ट्रांसफॉर्म किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    तकनीक: एयरटेल 5G ने पेश किया कपिल देव का ‘175 रीप्लेड’, इमर्सिव वीडियो ने दिखाया मनोरंजन का भविष्य
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें