स्कैम अलर्ट: ऑनलाइन फ्लाइट टिकट बुकिंग में हो रही ठगी, एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी
ऑनलाइन टिकट बुकिंग में लोगों को कई सारे ऑफर्स मिलते हैं जिसके बाद उन्हें सस्ता टिकट मिल जाता है, लेकिन इस सस्ते की लालच कई बार बहुत महंगा पड़ जाता है। कुछ सावधानी बरतकर आप इस तरह के फ्रॉड से बच सकते हैं।

विस्तार
आमतौर पर अधिकतर लोग ऑनलाइन ही फ्लाइट टिकट की बुकिंग करते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में लोगों को कई सारे ऑफर्स मिलते हैं जिसके बाद उन्हें सस्ता टिकट मिल जाता है, लेकिन इस सस्ते की लालच कई बार बहुत महंगा पड़ जाता है। कुछ सावधानी बरतकर आप इस तरह के फ्रॉड से बच सकते हैं।
कई बार स्कैमर्स लोगों को ऐसा ऑफर दिखाते हैं कि वे उसके जाल में फंस जाते हैं। इस तरह के ऑफर में दावा किया जाता है कि यह डील बहुत ही कम समय के लिए है और जल्द ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में लोग फटाफट टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं और स्कैम के शिकार हो जाते हैं।
इस तरह की प्रमोशन देने वाली साइट पर कॉन्टेक्ट करने और कस्टमर केयर की जानकारी अधूरी रहती है। इस तरह की साइट पर हेल्फ डेस्क के नाम पर कुछ नहीं होता है। जब भी किसी साइट से टिकट की बुकिंग करें तो हेल्प सेंटर और कस्टमर सपोर्ट की जानकारी पहले चेक करें। बेहतर होगा कि सीधे एयरलाइंस की साइट से ही टिकट बुक करें।
- NCPCR: आयोग ने यूट्यूब को भेजा नोटिस, 15 जनवरी को हाजिर होने का आदेश, अश्लील वीडियो पर होगी कार्रवाई
- विश्व हिंदी दिवस: इन एप्स से करें किसी भी भाषा का हिंदी में अनुवाद
- काम की बात: भारत सरकार के पास भी है अपना एप स्टोर, एप्स की लिस्ट भी देख लें
- काम की बात: आपके पास है एंड्रॉयड फोन तो ये पांच एप्स होने ही चाहिए, बड़े काम के हैं