एयरसेल ने लॉन्च किया 84 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Aircel Offers 168 GB Data Unlimited Calls for 84 Days at Rs 419
mobile

    रिलायंस जियो के 399 रुपये में 84 जीबी डाटा वाले प्लान के लॉन्च होने के बाद तमाम टेलीकॉम कंपनियां भी 84 दिनों का प्लान लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में एयरसेल ने 84 दिनों की वैधता के साथ 168 जीबी डाटा वाला प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने 229 रुपये का भी एक प्लान लॉन्च किया है। तो आइए जानते हैं क्या हैं एयरसेल के 168 जीबी डाटा और 84 जीबी डाटा वाले प्लान ?

    क्या है एयरसेल का 168 जीबी डाटा वाला प्लान ?

    Aircel
    Aircel

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान पूर्वोत्तर भारत और जम्मू और कश्मीर के लिए है। इस प्लान की कीमत नॉर्थ ईस्ट में जहां 419 रुपये है, वहीं जम्मू-कश्मीर सर्किल में 449 रुपये है। 449 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों के लिए 168 जीबी डाटा मिल रहा है यानी 84 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा। डाटा की स्पीड 3G या 2G होगी।

    विज्ञापन

    इसके अलावाा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी जिसमें लोकल और एसटीडी कॉलिंग शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने जम्मू-कश्मीर के लिए 229 रुपये का भी प्लान है जिसमें तहत 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा और एयरसेल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। बता दें कि नॉर्थ ईस्ट में 449 रुपये वाले प्लान में 419 रुपये वाले फायदे ही मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें