AI VS Human: इंसान या एआई कौन करते हैं सबसे ज्यादा गलती, एआई कंपनी के सीईओ ने दिया जवाब
उन्होंने आगे कहा कि जैसे टीवी एंकर, राजनेता और आम लोग भी तथ्यात्मक गलतियां करते हैं, वैसे ही AI भी करता है, लेकिन फिर भी हम इंसानों की बुद्धिमत्ता को नजरअंदाज नहीं करते। इसी तरह AI की क्षमताओं को भी पूरी तरह खारिज नहीं किया जाना चाहिए।

विस्तार
AI तकनीक की बढ़ती उपयोगिता के साथ ही इसकी सीमाएं भी सामने आ रही हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है hallucination यानी मतिभ्रम यानी जब AI ऐसे तथ्य प्रस्तुत करता है जो पूरी तरह से गलत होते हैं, लेकिन एआई उसे ऐसे परोसता है जैसे कि वह सच हो। अब AI कंपनी Anthropic के CEO डारियो अमोडेई का मानना है कि AI इंसानों से कम गलती करता है, भले ही उसकी गलतियां हमें चौंकाने वाली लगती हों।
हाल ही में Claude 4 AI मॉडल्स लॉन्च करने के दौरान एक इवेंट में डारियो अमोडेई ने कहा, "यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे मापते हैं, लेकिन मुझे संदेह है कि AI मॉडल इंसानों से कम 'hallucinate' करते हैं हालांकि ये गलतियां ज्यादा चौंकाने वाली होती हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि जैसे टीवी एंकर, राजनेता और आम लोग भी तथ्यात्मक गलतियां करते हैं, वैसे ही AI भी करता है, लेकिन फिर भी हम इंसानों की बुद्धिमत्ता को नजरअंदाज नहीं करते। इसी तरह AI की क्षमताओं को भी पूरी तरह खारिज नहीं किया जाना चाहिए।
अमोडेई ने AI का बचाव किया, लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि AI में अभी कई खामियां हैं, जिन्हें समय रहते ठीक किया जाना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि अगर इन गलतियों को नहीं सुधारा गया, तो यही AI की आलोचना का सबसे बड़ा आधार बन जाएंगी।