AI Impact Summit 2026: क्या है वेन्यू, कैसे करें रजिस्ट्रेशन, देनी पड़ेगी एंट्री फीस? जानिए सभी सवालों के जवाब

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Mon, 16 Feb 2026 02:41 PM IST
सार

How To Register For AI Impact Summit 2026:

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक 'एआई इंपैक्ट समिट 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इस वैश्विक आयोजन में एआई के भविष्य, सुरक्षा और इनोवेशन पर चर्चा होगी। अगर आप भी इस समिट में जाना चाहते हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन, वेन्यू, समय और मेट्रो की जानकारी जान लें।

विज्ञापन
AI Impact Summit 2026: Dates, Venue, Agenda, Live Streaming and Registration Details
एआई इम्पैक्ट समिट-2026 (सांकेतिक) - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    भारत इस समय दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम 'एआई इंपैक्ट समिट 2026' की मेजबानी कर रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर की राजनीतिक हस्तियां, अधिकारी, टेक कंपनियों के प्रमुख, वैज्ञानिक, स्टार्टअप और अन्य विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इस समिट 100 से ज्यादा देश और 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसी वजह से इसे एआई से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजन माना जा रहा है। यहां हम आपको इस समिट की वेन्यू, दिन, समय और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी जानकारियां बताने वाले हैं।

    एआई इंपैक्ट समिट 2026 का क्या है उद्देश्य?

    एआई इंपैक्ट समिट (2026) भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा आयोजित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन है। इस समिट का मुख्य लक्ष्य कृषि, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एआई के प्रभाव को बढ़ाना और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है। इसमें दुनिया भर के नीति निर्माता, उद्योग जगत के नेता, शोधकर्ता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि भारत से पहले यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण कोरिया और फ्रांस जैसे देश एआई समिट का आयोजन कर चुके हैं। एआई इम्पैक्ट समिट के जरिए भारत ग्लोबल साउथ का नेतृत्व कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कहां हो रहा है आयोजन, क्या है समय?

    तारीख:

    16 फरवरी से 20 फरवरी, 2026

    समय:

    सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक।

    स्थान:

    भारत मंडपम (प्रगति मैदान), नई दिल्ली। इसके अलावा कुछ सत्र 'सुषमा स्वराज भवन' और 'अंबेडकर भवन' में भी होंगे। आम जनता के लिए 'एआई इम्पैक्ट एक्सपो' 17 फरवरी से खुल जाएगा।

    यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: मेहमानों के लिए शुरू हुई खास UPI सर्विस, बिना बैंक खाते-फोन नंबर के होगा पेमेंट

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें