AI से परेशान फूड ब्लॉगर्स: गूगल की एआई समरीज बिगाड़ रहीं रेसिपी, इंटरनेट से कमाई पर भी डाल रहीं असर
AI Summaries Hurting Food Bloggers:
फूड ब्लॉगर्स ने शिकायत की है कि गूगल की AI-जनरेटेड समरीज उनकी वर्षों की मेहनत से बनी रेसिपियों को गलत तरीके से दिखा रही हैं। इससे न केवल व्यंजनों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, बल्कि ब्लॉगर्स का ट्रैफिक और कमाई भी तेजी से गिर रही है।

विस्तार
दुनिया भर के फूड ब्लॉगर्स हाल ही में गूगल की AI-आधारित समरीज को लेकर काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि ये समरीज न केवल उनकी असली रेसिपियों को गलत तरीके से पेश कर रही हैं, बल्कि उनके ऑनलाइन ट्रैफिक और कमाई को भी भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई ब्लॉगर्स जिन्होंने कई साल तक अपनी डिशेज को टेस्ट करके बेहतरीन बनाया था, अब देखते हैं कि गूगल की तेजी से तैयार की गई AI समरीज उनके असली कंटेंट पर हावी हो रही हैं।
एआई बता रहा गलत रेसिपी
ईजी पीजी फूडी ब्लॉग की एब गार्गानो ने बताया कि उनके टर्की और क्रिसमस केक की रेसिपियां इस सीजन उम्मीद के मुताबिक सर्च रिजल्ट में नजर नहीं आ रहीं, क्योंकि AI समरीज उन्हें ओवरशैडो कर रही हैं। गार्गानो ने यह भी बताया कि उनके क्रिसमस केक की AI-जनरेटेड वर्जन में इतना बड़ा गलती थी कि एक छोटे केक को करीब चार घंटे तक बेक करने की सलाह दी गई।
AI समरीज से असली कंटेंट पर ट्रैफिक हुआ कम
उन्होंने कहा कि ऐसी गलतियां न केवल व्यंजन को खराब कर देंगी बल्कि पाठकों को भी गुमराह करेंगी। उनका कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में उनकी वेबसाइट का ट्रैफिक पहले ही 40% तक गिर चुका है। कई और फूड ब्लॉगर्स ने भी इसी तरह की शिकायतें साझा की हैं। उनका कहना है कि AI कई रेसिपियों के अलग-अलग हिस्सों को मिलाकर एक भ्रमित करने वाला और अक्सर गलत परिणाम देती है, जिससे कुकिंग के दौरान जोखिम भी बढ़ सकता है।
समस्या केवल गूगल तक सीमित नहीं है। Pinterest और Facebook जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी AI-जनरेटेड फूड फोटो से भरे पड़े हैं। ये तस्वीरें देखने में तो आकर्षक लगती हैं, लेकिन असली रेसिपी से मेल नहीं खातीं। इससे पाठकों को सही, टेस्टेड और भरोसेमंद रेसिपियां ढूंढने में मुश्किल होती है, जबकि गलत कंटेंट तेजी से फैल जाता है। फूड ब्लॉगर्स का कहना है कि इससे उनके काम की विश्वसनीयता और पहुंच दोनों प्रभावित हो रही हैं।
अप्रमाणित AI कंटेंट बढ़ने का खतरा
AI-जनरेटेड कंटेंट के बढ़ते प्रभाव के कारण फूड ब्लॉगर्स की कमाई पर भी बड़ा असर पड़ा है। एक ब्लॉगर ने बताया कि पिछले दो साल में उनके व्यूज में 80% तक की गिरावट आई है, जिसके चलते उन्हें अपने बिजनेस के कुछ हिस्से बंद करने पड़े। ब्लॉगर्स को चिंता है कि अगर AI का यह ट्रेंड बढ़ता रहा, तो असली, इंसानों द्वारा टेस्ट की गई रेसिपियों तक लोगों की पहुंच और कम हो जाएगी और गलत, अप्रमाणित AI कंटेंट की भरमार बढ़ती जाएगी।
- AI से बढ़ी प्रोडक्टिविटी: भारत के GCC प्रोफेशनल्स के प्रदर्शन में 50% तक सुधार, रिपोर्ट में खुलासा
- AI Device: पेट की गुड़गुड़ाहट सुनकर खुद-ब-खुद खाना ऑर्डर करेगा AI डिवाइस, मैंगलुरु के इंजीनियर ने किया कमाल
- OpenAI Data Leak: ChatGPT यूजर्स की पर्सनल जानकारी खतरे में, थर्ड-पार्टी की चूक से API यूजर्स का डेटा हुआ लीक
- जरा बच के: Black Friday Sale के चक्कर में कहीं अकाउंट न हो जाए खाली, चल रहीं 2,000 से ज्यादा फर्जी वेबसाइटें