AI For Therapy: क्या एआई चैटबॉट ले सकते हैं थेरेपिस्ट की जगह, पढ़ें क्या कहती है रिसर्च?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Jul 2025 02:12 PM IST
सार

शोधकर्ताओं ने पांच लोकप्रिय थेरेपी चैटबॉट्स का विश्लेषण किया जिनमें 7 Cups और Character.ai जैसे प्लेटफॉर्म शामिल थे। वे देखना चाहते थे कि ये चैटबॉट्स हमदर्दी, गैर-पक्षपात और संवेदनशील मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों से सुरक्षित तरीके से निपटने जैसे मानकों पर कितना खरे उतरते हैं।

विज्ञापन
AI For Therapy Can AI chatbots replace therapists Read what the research says
AI For Therapy - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आजकल AI चैटबॉट्स, जैसे कि ChatGPT, लोगों के लिए गुप्त कन्फेशन बॉक्स बनते जा रहे हैं। ये चैटबॉट्स न केवल ध्यान से "सुनते" हैं, बल्कि जवाब भी देते हैं और कई लोग इनका उपयोग कुछ हद तक थेरेपी के रूप में करने लगे हैं, लेकिन क्या AI वाकई इंसानी थेरेपिस्ट की जगह ले सकता है? स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता कहते हैं फिलहाल ऐसा नहीं हो सकता।

    स्टैनफोर्ड के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस नए अध्ययन में बताया गया है कि AI आधारित टूल्स कुछ सहारा तो दे सकते हैं, लेकिन इंसानी थेरेपिस्ट की जगह लेने के लिए अभी तैयार नहीं हैं। बल्कि, अगर बिना देख-रेख के इन पर भरोसा किया गया तो ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं। यह अध्ययन जल्द ही ACM Conference on Fairness, Accountability, and Transparency में प्रस्तुत किया जाएगा।

    विज्ञापन

    शोधकर्ताओं ने पांच लोकप्रिय थेरेपी चैटबॉट्स का विश्लेषण किया जिनमें 7 Cups और Character.ai जैसे प्लेटफॉर्म शामिल थे। वे देखना चाहते थे कि ये चैटबॉट्स हमदर्दी, गैर-पक्षपात और संवेदनशील मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों से सुरक्षित तरीके से निपटने जैसे मानकों पर कितना खरे उतरते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें