AI Boom: एआई बूम से अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी, जेफरीज ने दिए सट्टेबाजी के संकेत

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Fri, 26 Sep 2025 04:29 PM IST
सार

जेफरीज ने चेतावनी दी है कि एआई निवेश की तेजी अमेरिकी और वैश्विक शेयर बाजार में सट्टेबाजी के संकेत दिखा रही है। ओरेकल, एनवीडिया और चीन की एआई कंपनियों में उछाल ने बाजार में हलचल मचा दी है।

विज्ञापन
AI boom fuels market mania as Jefferies flags warning signs
STOCK MARKET - फोटो : STOCK MARKET

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में हो रहे बड़े निवेश की वजह से अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन जेफरीज ने चेतावनी दी है कि इस तेजी में सट्टेबाजी के खतरे भी नजर आ रहे हैं। जेफरीज की ग्रीड एंड फियर रिपोर्ट के अनुसार, एआई से जुड़े निवेश और पैसिव फंड प्रवाह के कारण एस एंड पी 500 का मार्केट वैल्यू अप्रैल से अब तक लगभग $15 ट्रिलियन बढ़ गया है, जो अमेरिका की जीडीपी के आधे के बराबर है। वहीं, इस साल अमेरिकी डॉलर इंडेक्स लगभग 10% गिर गया है।

    क्या कहती है रिपोर्ट ?

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ओरेकल की तिमाही कमाई के बाद उसके शेयर में लगभग 40% की तेजी मार्केट में मैनिया का संकेत है। ओरेकल ने ओपनएआई के साथ पांच साल के $300 बिलियन के बड़े सौदे का खुलासा किया। इसके बाद एनवीडिया ने ओपनएआई के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए $100 बिलियन का निवेश करने का वादा किया। जेफरीज ने इस स्थिति की तुलना 2000 के दशक के टेक बबल से की और चेतावनी दी कि यह मॉडल पहले जीपीयू-रेंटल व्यवसायों में टूट सकता है।

    विज्ञापन

    शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी

    साथ ही, फेडरल रिजर्व की नीति में ढील ने शेयर बाजार की तेजी को और बढ़ा दिया है। नए फेड गवर्नर स्टीफेन मीरान ने लंबे समय के ब्याज दर को नियंत्रित करने का संकेत दिया है, जिससे डॉलर कमजोर हो सकता है और सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं। चीन में एआई रैली भी जारी है। स्टॉक कनेक्ट के जरिए मेनलैंड इनफ्लो ने हैंग सैंग टेक इंडेक्स को इस साल लगभग 43% ऊपर ले आया, जबकि नैस्डैक केवल 16.5% बढ़ा। अलीबाबा का शेयर इस साल 109% और टेनसेंट का 56% बढ़ा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जेफरीज ने क्या कहा ?

    जेफरीज ने कहा कि अब पश्चिमी निवेशक, जो पहले चीन को निवेश के लिए उपयुक्त नहीं मानते थे, वे चीन की सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स और क्लीन एनर्जी में तेजी देखकर अपनी सोच बदल रहे हैं। अगले महीने एपीईसी समिट में शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक संभावित ट्रेड सुधार का रास्ता खोल सकती है। हांगकांग में सुधार के संकेत भी मिल रहे हैं। रिटेल सेल्स बढ़ीं, आईपीओ फंडिंग दोगुनी हुई, और एक्सचेंज वॉल्यूम बढ़ा है। हालांकि, ऑफिस और रिटेल प्रॉपर्टी की कीमतें अभी भी नीचे हैं, लेकिन रेसिडेंशियल हाउसिंग में सुधार के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं।

    जेफरीज ने चेतावनी दी, "एआई युग में बाजार पहले से ज्यादा रिफ्लेक्सिव हैं। रिटेल निवेशक अब अपने चैटबॉट्स द्वारा सुझाए गए स्टॉक्स खरीद रहे हैं। अमेरिका की एआई कैपेक्स तेजी की स्थिरता तय करेगी कि रैली लंबे समय तक टिकेगी या टूट जाएगी।"

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें