AI Summit: फ्रांस में आज से शुरू होगा AI एक्शन समिट, नरेंद्र मोदी समेत दुनिया की कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल
AI Action Summit: इस एआई समिट पर पूरी दुनिया की नजरें रहने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ इस एआई समिट की अध्यक्षता करेंगे। इस इवेंट के दौरान अमेरिका के वाइज प्रेसिडेंट जेडी वेंस भी मौजूद रहेंगे।

विस्तार
दुनियाभर में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की बढ़ती लोकप्रियता के बीच आज सोमवार से फ्रांस की राजधानी पेरिस में Artificial Intelligence Action Summit की शुरुआत सोमवार होने जा रही है। दो दिन तक चलने वाली इस समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। इस समिट में एआई के बढ़ते उपयोग, क्षमताओं और चिंताओं पर दुनियाभर के नेता विचार विमर्श करेंगे। इसके साथ ही प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए AI के उपयोग पर भी चर्चाएं की जाएंगी।
इस एआई समिट पर पूरी दुनिया की नजरें रहने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ इस एआई समिट की अध्यक्षता करेंगे। इस इवेंट के दौरान अमेरिका के वाइज प्रेसिडेंट जेडी वेंस भी मौजूद रहेंगे।
ग्लोबल लीडर्स करेंगे शिरकत

11 फरवरी तक चलने वाले इस एआई एक्शन समिट के दौरान कई ग्लोबल लीडर्स भाग लेंगे और AI के डेवलपमेंट और इसकी दिशा को लेकर चर्चा करेंगे। मौजूदा समय में एआई दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित विषय है। अमेरिका से लेकर चीन तक अपना AI तैयार कर चुके हैं, जो पूरे ग्लोबल मार्केट में राज कर रहे हैं. वही, भारत सरकार भी अलगे 10 महीने में चैटजीपीटी जैसा एआई चैटबॉट लॉन्च करने वाली है।
चाइनीज एआई पर हो सकती है चर्चा

इन दिनों चाइनीड एआई चैटबॉट डीपसीक (DeepSeek) चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके लॉन्च होते ही अमेरिकी शेयर मार्केट क्रैश हो गया, जिसके बाद इसने दुनियाभर में करोड़ों लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही डीपसीक के चीनी सरकार से संबंध होने के भी आरोप लगने लगे। फिलहाल, अमेरिका, ताइवान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने अपने यहां डीपसीक के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। वहीं भारत सरकार ने भी वित्तीय विभाग के अधिकारियों को डीपसीक का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है।