CES 2022: गूगल-ट्विटर के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भी लिया इवेंट में नहीं जाने का फैसला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Dec 2021 11:08 AM IST
सार

Microsoft ने कहा है कि वह लास वेगास में आयोजित होने वाले CES 2022 में फिजिकल तौर पर उपस्थित नहीं होगी। माइक्रोसॉफ्ट ने Omicron COVID-19 के बढ़ते केस के कारण यह फैसला लिया है।

After Google Amazon and Twitter Microsoft Cancelling In Person Presence at CES 2022
ces 2022 - फोटो : ces

    विस्तार

    दुनिया का सबसे बड़ा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2022) में इस साल भी रौनक नहीं होगी। कोरोना के कहर के कारण पिछले दो साल से CES का आयोजन वर्चुअल तौर पर हो रहा था। इस बार CES 2022 की प्लानिंग फिजिकल तौर पर इवेंट आयोजन करने की थी लेकिन कोरोना के ओमिक्रॉन वेरियंट ने इस बार भी CES का आयोजन वर्चुअल तौर पर करने पर मजबूर कर दिया है।

    कंपनियों ने रद्द की अपनी फिजिकल उपस्थिति

    Microsoft ने कहा है कि वह लास वेगास में आयोजित होने वाले CES 2022 में फिजिकल तौर पर उपस्थित नहीं होगी। माइक्रोसॉफ्ट ने Omicron COVID-19 के बढ़ते केस के कारण यह फैसला लिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह वर्चुअल तौर पर CES 2022 में हिस्सा लेगी। इसकी जानकारी सबसे पहले द वर्ज ने दी है।

    कई कंपनियों ने भी रद्द किए CES 2022 में जाने का प्लान

    माइक्रोसॉफ्ट से पहले गूगल, सेल्फी ड्राइविंग ऑटो कंपनी Waymo, मेटा की पैरेंट कंपनी Facebook, माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter, Lenovo, AT&T और Amazon ने भी इससे पहले CES 2022 में ना जाने का फैसला लिया है। सभी कंपनियों ने कहा है कि वे फिजिकल की बदजाय वर्चुअल तौर पर CES 2022 में हिस्सा लेना पसंद करेंगी।

    जनवरी में हो रहा CES 2022 का आयोजन

    इस साल का CES लाव वेगास में 5-8 जनवरी के बीच हो रहा है। आमतौर पर इसका आयोजन फरवरी के आखिरी सप्ताह में बार्सिलोना, स्पेन में होता है। इस इवेंट में हिस्सा लेने वालों के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के अलावा कोरोना जांच अनिवार्य किया गया है। कंज्यूमर इलेट्रॉनिक शो में दुनियाभर की तमाम टेक्नोलॉजी कंपनियां हिस्सा लेती हैं और अपने नए-नए और अनोखे प्रोडक्ट या टेक्नोलॉजी को दुनिया के सामने प्रस्तुत करती हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें