Airtel के बाद यह कंपनी 93 रु. में दे रही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा

नए साल में भी टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रहा डाटा वॉर खत्म नहीं हुआ। सभी कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए रोज नए-नए प्लान पेश कर रही हैं। सबसे पहले जियो ने 199 रुपये और 299 रुपये का प्लान पेश किया, उसके बाद एयरटेल ने 93 रुपये का प्लान पेश किया। वहीं अब आइडिया ने 93 रुपये का प्लान पेश किया है जिसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा मिल रहा है।
आइडिया के 93 रुपये वाले प्लान के फायदे

सबसे पहले बता दें कि आइडिया का यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। साथ ही इस प्लान में 1 जीबी डाटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 10 दिनों की है। हालांकि इस प्लान में रोमिंग के दौरान फ्री आउटगोइंग नहीं है। यह प्लान सिर्फ 3G यूजर्स के लिए है। रिचार्ज कराने के लिए *150*93# डायल करें।