क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की शिकार हुईं अभिनेत्री पल्लवी जोशी, खाते से उड़ाए हजारों रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 10 Jul 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Actor Pallavi Joshi loses Rs 12,000 to credit card fraud, fraudsters make payments in Europe
Pallavi Joshi - फोटो : amar ujala

    फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री पल्लवी जोशी के साथ धोखाधड़ी की खबर सामने आ रही है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पल्लवी जोशी के साथ क्रेडिट कार्ड फ्रॉड हुआ है और उनके बैंक अकाउंट से 12 हजार रुपये निकाले गए हैं। पल्लवी ने इस संबंध में वर्सोवा में एफआईआर भी दर्ज कराया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक पल्लवी के साथ क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की यह घटना पांच जुलाई को हुई, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब उनके फोन पर ट्रांजेक्शन के एक के बाद एक करके छह मैसेज आए। उन्होंने पुलिस को बताया कि खाते से पैसों का ट्रांजेक्शन यूरो में हो रहा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने बैंक को इसकी सूचना दी और अपने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करवाया।

    विज्ञापन

    शुरुआती जांच में पता चला है कि पल्लवी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल यूरोप में टैक्सी का किराया देने में किया गया है और हैकर्स के पास उनके क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी पहले से थी, क्योंकि ट्रांजेक्शन के दौरान क्रेडिट कार्ड पल्लवी के पास ही था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं वर्सोवा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर रवींद्र बडगूजर ने बताया, कि हमनें अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें