झारखंड सरकार ने सार्वजनिक कर दी लाखों मजदूरों के आधार कार्ड की जानकारी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 01 Feb 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Leak, Jharkhand Government Exposed Details of Thousands of Workers
Aadhaar Card for Bank Accounts - फोटो : File Photo

    आधार कार्ड की डाटा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही एक मीडियो रिपोर्ट में आधार कार्ड के डाटा को लीक होने का दावा किया गया था, वहीं अब खबर है कि झारखंड सरकार ने लाखों मजदूरों के आधार की जानकारी को सार्वजनिक कर दिया है। इसका खुलासा अंग्रेजी टेक्नोलॉजी वेबसाइट की रिपोर्ट में हुआ है।

    रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लाखों मजदूरों के आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक कर दी है। सरकारी वेबसाइट पर मजदूरों के फोटो, मोबाइल नंबर और नाम समेत कई जानकारी देखी जा सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार ने अपने मजदूरों के आधार से जुड़ी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए कोई पासवर्ड नहीं लगाया है।

    विज्ञापन
    झारखंड सरकार ने सार्वजनिक कर दी लाखों मजदूरों के आधार कार्ड की जानकारी

    गौर करने वाली बात यह है कि वेबसाइट पर मजदूरों की आधार से जुड़ी जानकारी साल 2014 से सार्वजनिक है। हालांकि मजदूरों के आधार नंबर सीधे तौर पर साइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं लेकिन उनकी फोटो के जरिए आधार नंबर का पता लगाया जा सकता है। दरअसल यह गड़बड़ी बायोमेट्रिक एटेंडेंस में आई खराबी के कारण हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक 166,000 मजदूरों की निजी जानकारी सार्वजनिक हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें