जानकारी: आधार कार्ड में क्या-क्या कितनी बार बदलवा सकते हैं और क्या नहीं, विस्तार से जानें
सार
Changes in Aadhaar Card:
आधार कार्ड आज एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट हो गया है। बच्चा हो या बूढ़ा सभी के पास आधार कार्ड है और उसका हर जगह इस्तेमाल हो रहा है। आधार कार्ड के बिना ना बैंक अकाउंट खुल सकता है और ना ही किसी कॉलेज में एडमिशन हो सकता है।
विज्ञापन

विस्तार
आधार कार्ड को भारत में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक माना जाता है, जिसका इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड धारकों को अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा देता है, लेकिन कुछ सीमाओं के साथ यानी हर एक जानकारी को आप हमेशा अपडेट नहीं करा सकते। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आधार कार्ड में बदलाव की सीमाएं क्या-क्या हैं?
- सबसे प्रमुख सीमाओं में से एक नाम बदलने की है - आप अपने जीवनकाल में केवल दो बार अपने आधार कार्ड पर नाम बदल सकते हैं। यह सीमा नाम में त्रुटि सुधारने और शादी के बाद उपनाम जोड़ने दोनों के लिए लागू होती है।
- नाम की तरह ही लिंग परिवर्तन केवल एक बार किया जा सकता है। यदि आपने लिंग बदलते समय कोई गलती की तो इसे बाद में ठीक करना संभव नहीं होगा।