31 मार्च के बाद भी Jio का साथ छोड़ना नहीं चाहते हैं 82% यूजर

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Mar 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
82 per cent jio users wants to continue after free offers end Survey
जियो

    कुछ दिन पहले हमने रिपोर्ट बनाई थी कि जियो के साथ जीने के तमाम फायदे कहीं और नहीं मिलेंगे। आज वह रिपोर्ट सच हो गई है क्योंकि 82 प्रतिशत यूजर फ्री ऑफर खत्म होने के बाद भी जियो के साथ जीना पसंद कर रहे हैं।

    इस बात का खुलासा अमेरिका की सर्वे एजेंसीBank of America Merrill Lynchके सर्वे में हुआ है। रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई है कि बाकी बचे 15 फीसदी ग्राहक भी जियो का साथ छोड़ेंगे यदि जियो की कॉलिंग क्वालिटी बेहतर हो जाती है। यह सर्वे मार्च 2017 के तीसरे सप्ताह में हुई है जिसमें 1,000 जियो ग्राहकों को शामिल किया गया था। वहीं 96 फीसदी ग्राहक जियो की प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए राजी हैं।

    विज्ञापन

    इन ग्राहकों से पूछा गया था कि 31 मार्च के बाद जियो का हैप्पी न्यू ऑफर खत्म हो रहा है। ऐसे में क्या वे लोग जियो के साथ रहेंगे या फिर जिय को छोड़कर दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहक बन जाएंगे। Bank of America Merrill Lynch की यह रिपोर्ट भारती एटरटेल, वोडाफोन, आइडिया, एयरसेल और बीएसएनएल की नींद उड़ा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें