6G Phones: कब आएंगे 6G स्मार्टफोन्स? 5G से 100 गुना तेज चलेगा इंटरनेट, फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 30 Sep 2025 12:51 PM IST
सार

6G Smartphones Launch Timeline:

6G नेटवर्क को लेकर दुनियाभर में स्मार्टफोन कंपनियां काम कर रही हैं। इसी बीच चिप बनाने वाली कंपनी Qualcomm के सीईओ ने 6G सपोर्ट वाले डिवाइसेज को लेकर एक बड़ी बात कही है।

विज्ञापन
6g smartphones launch timeline qualcomm ceo reveals technology available from this year
6G स्मार्टफोन कब आएंगे? - फोटो : AI

    विस्तार

    मोबाइल टेक्नोलॉजी की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। 4G से 5G का सफर जितनी तेजी से पूरा हुआ, उसी तरह अब 6G की तैयारियां भी जोरों पर हैं। हालांकि, अब टेक जगत की एक बड़ी हस्ती ने पहली बार साफ संकेत दिए हैं कि 6G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन कब तक मार्केट में दिखाई देंगे।

    Qualcomm सीईओ का बड़ा बयान

    मोबाइल चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो अमोन ने हाल ही में खुलासा किया कि 2028 तक शुरुआती 6G डिवाइस लॉन्च हो जाएंगे। हालांकि, ये फोन शुरुआती दौर में आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि टेलीकॉम कंपनियों की टेस्टिंग के लिए उपलब्ध होंगे।

    विज्ञापन

    आम यूजर्स कब ले सकेंगे 6G फोन?

    अगर आप सोच रहे हैं कि 2028 में ही 6G स्मार्टफोन हाथ में आ जाएंगे तो थोड़ा इंतजार करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2030 तक बड़े ब्रांड्स जैसे Apple, Samsung और OnePlus अपने 6G स्मार्टफोन आम यूजर्स के लिए पेश करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    6G स्मार्टफोन
    6G स्मार्टफोन - फोटो : AI

    5G से कितनी बेहतर होगी इंटरनेट स्पीड?

    दावा किया जा रहा है कि 6G की स्पीड 5G से 100 गुना अधिक होगी। इसकी मदद से AI, 3D-पावर्ड गेमिंग और बड़े डेटा ट्रांसफर जैसी चीजें बेहद आसान और तेज हो जाएंगी। 6G नेटवर्क की खासियत होगी कि यह बड़े डेटा पैकेट्स को बिना नेटवर्क पर दबाव डाले ट्रांसफर कर पाएगा। यही वजह है कि इसे भविष्य की तकनीक का असली गेम-चेंजर कहा जा रहा है।

    6G में मिलेंगे एडवांस फीचर्स

    6G सिर्फ इंटरनेट स्पीड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें ऐसे एडवांस फीचर्स शामिल होंगे जिन्हें आपने पहले कभी भी इस्तेमाल नहीं किया होगा। इसमें होलोग्राम कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे आप दोस्तों या ऑफिस मीटिंग को 3D में देख सकेंगे। AI और रोबोटिक्स का इंटीग्रेशन स्मार्ट डिवाइस को और समझदार बनाएगा। साथ ही, मेटावर्स और 6G के साथ वर्चुअल रियलिटी (VR), ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) और मिक्स्ड रियलिटी (XR) बेहद बेहद स्मूद और रियल लगेगा। इतना ही नहीं, स्पेस इंटरनेट कनेक्टिविटी के जरिए 6G दूर-दराज इलाकों और समुद्र के बीच भी तेज इंटरनेट उपलब्ध करा पाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें