5G : स्मार्ट एंबुलेंस से लेकर नए अनुभव की होगी शुरुआत, कुछ सेकेंड में डाउनलोड होगी हाई क्वालिटी की फिल्म

Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।Jeet Kumar
Mon, 08 Aug 2022 04:59 AM IST
सार

5जी सेवा शिक्षा देने के तरीके को भी बदल सकती है। यहां तक कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी शिक्षकों को संचालित होलोग्राम के माध्यम से जोड़कर सामग्री को कक्षाओं में प्रसारित करके शिक्षा दी जा सकती है।

विज्ञापन
5G service will provide facilities like smart ambulances to good data speed uninterrupted video
5G Network - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इस महीने के अंत तक शुरू होने वाली 5जी सेवा से बहुत कुछ बदलने की उम्मीद है। इसमें स्मार्ट एंबुलेंस से लेकर डेटा की अच्छी गति, बिना रुकावट वीडियो जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्लाउड गेमिंग और खरीदारी के दौरान ग्राहकों को नए तरह के अनुभव भी हो सकते हैं। एक वर्ग किलोमीटर में एक लाख संचार उपकरणों को इससे सपोर्ट मिलेगा। हाई क्वालिटी वाले लंबे समय के वीडियो या फिल्म कुछ सेकेंड में डाउनलोड हो सकते हैं।

    हालांकि ग्राहकों को 5जी की सेवा फिलहाल 10-15 शहरों में ही मिलेगी पर अगले 12-18 महीने में पूरे देश में इसे चालू किया जा सकेगा। इसके जरिये ग्राहक यह भी पता कर सकेंगे कि नया फर्नीचर उनके घरों में किस तरह से नजर आएगा। 5जी को शुरुआती दौर में विनिर्माण और स्वास्थ्य क्षेत्र के लोग अपना सकते हैं।

    विज्ञापन

    5जी सेवा शिक्षा देने के तरीके को भी बदल सकती है। यहां तक कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी शिक्षकों को संचालित होलोग्राम के माध्यम से जोड़कर सामग्री को कक्षाओं में प्रसारित करके शिक्षा दी जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस साल की शुरुआत में एयरटेल ने अपोलो अस्पताल और सिस्को के साथ मिलकर 5जी कनेक्टेड एंबुलेंस का प्रदर्शन किया था। इसकी मदद से अस्पताल में चिकित्सकों को वास्तविक समय में मरीज के टेलीमेट्री डेटा की जानकारी मिल सकती है।

    इसमें अल्ट्रा हाई स्पीड 5जी नेटवर्क से जुड़े पैरामेडिक कर्मचारी के लिए ऑनबोर्ड कैमरा भी जोड़ा जा सकता है।

    मानवीय गलतियों में आएगी कमी

    निर्माण और उत्पादकता में सुधार के साथ मानवीय गलतियों को कम करने के लिए भी 5जी का उपयोग किया जा सकता है। एरिक्सन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5जी ग्राहकों की संख्या 2027 के अंत तक 50 करोड़ हो सकती है। यह हमारे जीने, काम करने और सूचना को मौलिक रूप से बदल देगी।

    दुर्घटना को रोकने में मदद

    5जी के उपयोग से सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए डेटा साझा कर मदद ली जा सकती है। ड्रोन डिलीवरी के साथ बहुत कुछ इससे फायदा होगा। हालांकि ऐसी संभावना है कि 4जी की तुलना में 5जी की सेवा 20 फीसदी महंगी हो सकती है। भारत में मोबाइल डेटा की कीमतें दुनिया की तुलना में काफी कम हैं। ऐसे में कंपनियों के लिए अभी भी दरों को बढ़ाने का अवसर है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें