5G Service In India : 5जी सेवा सितंबर से शुरू होगी, 1.5 लाख रोजगार मिलेंगे, वैष्णव बोले- स्पेक्ट्रम की नीलामी जल्द

योगेश साहू
एजेंसी, नई दिल्ली।योगेश साहू
Thu, 19 May 2022 08:25 AM IST
सार

दूरसंचार क्षेत्र कौशल परिषद ने कहा कि 5जी, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, बिग डाटा एनालिसिस जैसी नई प्रौद्योगिकी भूमिकाओं में 1.5 लाख से अधिक पेशेवरों की मांग है। इस क्षेत्र में मांग व आपूर्ति में 28 फीसदी का अंतर है, जो लगातार बढ़ता जाएगा। परिषद 5जी सेवाओं के लिए 3 वर्षों में एक लाख लोगों को प्रशिक्षित करेगी।

5G Service In India : will start from September October, 1.5 lakh jobs will be available, Ashwini Vaishnaw said spectrum auction in June July
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : twitter.com/AshwiniVaishnaw

    विस्तार

    देश में इस साल सितंबर-अक्तूबर से स्वदेशी 5जी सेवा शुरू हो जाएगी। 5जी के जरिये 1.5 लाख से अधिक रोजगार पैदा होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि 5जी सेवाओं के लिए लगभग पूरी तैयारियां हो गई हैं। यह सेवा सितंबर-अक्तूबर तक शुरू हो जाएगी।

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि डिजिटल अंतर को पाटना एक ऐसी दुनिया में और भी अहम हो गया है, जहां तकनीक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसलिए सरकार भी समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह तकनीक अच्छी और कम लागत के साथ बेहतर गुणवत्ता वाली होगी। ट्राई चेयरमैन पीडी वाघेला ने कहा कि भारत के 13 शहरों में शुरुआती स्तर पर 5 जी सेवाएं शुरू होंगी। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसे पूरे देश में शुरू किया जाएगा।

    इन क्षेत्रों में भी नौकरियां

    दूरसंचार सचिव के राजारमन ने कहा कि भारत नेट से लेकर अंतरिक्ष कम्युनिकेशन और 5जी से लेकर फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवाओं जैसे क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे। उन क्षेत्राों में ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी, जहां पर अभी काफी कम हैं। जल्द ही हम नीतिगत बाधाओं को दूर करने की उम्मीद करते हैं।

    एक लाख लोगों को प्रशिक्षण देगी परिषद

    दूरसंचार क्षेत्र कौशल परिषद ने कहा कि 5जी, क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, बिग डाटा एनालिसिस जैसी नई प्रौद्योगिकी भूमिकाओं में 1.5 लाख से अधिक पेशेवरों की मांग है। इस क्षेत्र में मांग व आपूर्ति में 28 फीसदी का अंतर है, जो लगातार बढ़ता जाएगा। परिषद 5जी सेवाओं के लिए 3 वर्षों में एक लाख लोगों को प्रशिक्षित करेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें