5G Launch in India: लॉन्चिंग को लेकर अभी भी पुष्टि नहीं, सरकार और कंपनियों के बयान अलग-अलग क्यों?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Aug 2022 11:20 AM IST
सार

5G को लेकर सभी के बयान अलग-अलग हैं। ऐसा लग रहा है कि 5G की लॉन्चिंग को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। सबसे पहले कहा गया था कि 2020 या 2021 के अंत तक देश में 5G को लॉन्च कर दिया जाएगा लेकिन इसका ठिकरा कोरोना पर फोड़ दिया गया।

विज्ञापन
5g in india launch date why govt and service providers statements are different
5G Launch in India - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारतीय बाजार में 5G की लॉन्चिंग को लेकर पिछले दो साल से माहौल बनाया जा रहा है। प्रत्येक महीने भारत में कम-से-कम 10-15 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं जिन्हें कंपनियां 5जी रेडी और फ्यूचर फोन कहकर मार्केटिंग कर रही हैं, लेकिन सच्चाई उन्हें ही वास्तव में मालूम है जिन्होंने फ्यूचर रेडमी के नाम पर 2020 में 5जी खरीदा था। पिछले दो साल में 200 से अधिक 5G फोन लॉन्च हुए हैं जिन्हें करोड़ों लोगों ने खरीदा है लेकिन अभी तक लोगों को 5जी नसीब नहीं हुआ। अभी हाल ही में Xiaomi ने दावा किया है उसने मई 2020 से लेकर जून 2022 तक 70 लाख 5जी फोन बेचे हैं। ये आंकड़े हैरान करने वाले हैं, क्योंकि इन फोन की बिक्री उस वक्त हुई है जब देश में 5G है ही नहीं।

    5G लॉन्च को लेकर सबसे बयान अलग-अलग

    5G की आखिरी नीलामी के बाद रिलायंस जियो ने कहा था कि वह अपनी 5G की लॉन्चिंग के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा। कंपनी के इस बयान के बाद लोगों की उम्मीदें जगीं कि 15 अगस्त के मौके पर कंपनी 5जी लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसे नहीं हुआ। अब 29 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक है तो उम्मीद की जा रही है कि 29 अगस्त को ही कंपनी 5जी की लॉन्चिंग करेगी या फिर लॉन्चिंग की सटीक तारीख का एलान करेगी।

    विज्ञापन

    एयरटेल ने भी 5G की लॉन्चिंग को लेकर कहा है कि वह अगस्त में देश में 5G लॉन्च करेगी, लेकिन अगस्त महीने के खत्म होने में अब महज चार दिन बचे हैं लेकिन लॉन्चिंग को लेकर कोई सुगबुगाहट नजर नहीं आ रही है। प्रत्येक कुछ दिन पर टेलीकॉम कंपनियों की ओर से यह बयान जरूर आ रहा है कि 5जी के प्लान महंगे होंगे और प्रीमियम यूजर को टारगेट किया जाएगा। वोडाफोन आइडिया भी 5G की टेस्टिंग कर रहा है लेकिन लॉन्चिंग को लेकर उसने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनियां कह रहे हैं कि अगस्त और आईटी मिनिस्टर कह रहे हैं अक्तूबर में होगी 5G की लॉन्चिंग

    यहां गौर करने वाली बात यह है कि 5G को लेकर सभी के बयान अलग-अलग हैं। ऐसा लग रहा है कि 5G की लॉन्चिंग को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। सबसे पहले कहा गया था कि 2020 या 2021 के अंत तक देश में 5G को लॉन्च कर दिया जाएगा लेकिन इसका ठिकरा कोरोना पर फोड़ दिया गया। अब केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में 5G की लॉन्चिंग 12 अक्तूबर तक हो सकती है, जबकि टेलीकॉम कंपनियों ने अगस्त का वादा कर रखा है। मंत्री कह रहे हैं कि 5G को किफायती दर पर लॉन्च किया जाएगा, जबकि टेलीकॉम कंपनियां कह रही हैं कि 5G सस्ता नहीं होगा, हां, जियो ने जरूर कहा है कि वह किफायती दर पर 5जी के प्लान उपलब्ध कराएगा।

    इन 13 शहरों में सबसे पहले लॉन्च होगा 5G!

    1. अहमदाबाद
    2. बेंगलुरु
    3. चंडीगढ़
    4. चेन्नई
    5. दिल्ली
    6. गांधीनगर
    7. गुरुग्राम
    8. हैदराबाद
    9. जामनगर
    10. कोलकाता
    11. लखनऊ
    12. मुंबई
    13. पुणे
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें