5G Service: भारत में एपल आईफोन पर 5जी सुविधा सात से, आईओएस 16 बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के जरिये मिलेगी सुविधा

देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।देव कश्यप
Thu, 03 Nov 2022 05:42 AM IST
सार

कंपनी ने कहा कि वह भारत में अपने भागीदारों के साथ काम कर रही थी, ताकि गुणवत्ता और प्रदर्शन के लिए नेटवर्क सत्यापन और परीक्षण पूरा होते ही आईफोन उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन 5जी अनुभव दिया जा सके।

विज्ञापन
5G facility on Apple iPhone in India from 7 November onwards
एपल के आईफोन पर सात नवंबर से 5जी सेवा। - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    एपल के आईफोन पर 7 नवंबर से 5जी सेवा की सुविधा मिलेगी। आईफोन के उपयोगकर्ताओं को 5जी सुविधा आईओएस 16 बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के जरिये मिलेगी। दूरसंचार मंत्रालय के अनुसार, 5जी को एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिये इनबेल किया जाएगा और दिसंबर में सभी आईफोन पर इसे शुरू कर दिया जाएगा।

    कंपनी ने कहा कि वह भारत में अपने भागीदारों के साथ काम कर रही थी, ताकि गुणवत्ता और प्रदर्शन के लिए नेटवर्क सत्यापन और परीक्षण पूरा होते ही आईफोन उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन 5जी अनुभव दिया जा सके। केंद्र सरकार ने एक अक्तूबर को 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की थी। एपल ने अपने उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए उनके सुझाव मांगे हैं।

    विज्ञापन

    आईफोन के इन मॉडलों पर मिलेगी सुविधा

    बीटा सॉफ्टवेयर प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले एयरटेल और जियो के ग्राहक अपडेट के बाद 5जी को आजमा सकेंगे। आईफोन-14, आईफोन-13, आईफोन-12 और आईफोन एसई (तीसरी पीढ़ी) मॉडल का उपयोग करने वालों यूजर्स 5जी के लिए बीटा सॉफ्टेवयर प्रोग्राम का उपयोग कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें