5G Spectrum Auction: डेल टेक्नोलॉजी इंडिया ने कहा- 5जी आने के बाद देश के विकास में तेजी आएगी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 31 Jul 2022 02:26 PM IST
सार

डेल टेक्नोलॉजी इंडिया के एग्जीक्यूटिव मनीष गुप्ता ने कहा कि कंपनी जल्द ही भारत के गांवों और शहरों में तेजी से 5जी के विकास की साक्षी होने वाली है।

विज्ञापन
5G boost Indian infrastructure deployment Dell Technologies 5G Spectrum Auction
5G Network - फोटो : pixabay

    विस्तार

    देश में हाई स्पीड की इंटरनेट सेवा देने के लिए 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी (5G Spectrum Auction) में 1.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। डेल टेक्नोलॉजी इंडिया के एग्जीक्यूटिव मनीष गुप्ता ने रविवार को कहा कि कंपनी जल्द ही भारत के गांवों और शहरों में तेजी से 5जी के विकास की साक्षी होने वाली है।

    गुप्ता ने कहा कि 5जी आने के बाद देश के विकास में तेजी आएगी। 5जी से देश में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी जैसे फास्ट इंटरनेट, इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग, एड्ज कंप्यूटिंग, कृषि क्षेत्र में रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, ई-कॉमर्स, स्वास्ठ सेवाओं, शिक्षा और फार्मा जैसे क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा। 5जी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ाने, इंडस्ट्री में मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कम करने और गुणवत्ता को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

    विज्ञापन

    आपको बता दें कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में राजस्व के लगातार नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। शनिवार तक यह आंकड़ा 1.5 लाख करोड़ के भी पार हो गया है। सरकार के अनुसार नीलामी 2015 के रिकॉर्ड स्तर को भी पार कर रही है। 2015 में 4जी स्पेक्ट्रम नीलामी से 1.09 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व पाप्त हुआ था, जबकि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी का आंकड़ा इसका लगभग डेढ़ गुना हो गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपको बता दें कि देश में हाई स्पीड की इंटरनेट सेवा देने के लिए 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई से शुरू हुई है। इस नीलामी में देश के कई दिग्गज बिजनेस मैन जैसे मुकेश अंबानी (रिलायंस जियो), सुनील भारती मित्तल (भारती एयरटेल), वोडाफोन-आइडिया और गौतम अडानी (कंपनी अडाणी एंटाप्राइेज) शामिल हैं। 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में 600, 700, 800, 900, 1800, 2100, 2300, 2500, 3300 मेगाहट्र्ज और 26 गीगाहर्ट्ज तक के बैंड शामिल हैं। अब तक रिलायंस जियो ने 14,000 रुपये का ईएमडी जबकि भारती एयरटेल ने 5,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें