43 और मोबाइल एप पर पाबंदी के बाद चीन को लगी मिर्ची, कहा- भारत का निर्णय गलत

संजीव कुमार झा
पीटीआई, बीजिंगसंजीव कुमार झा
Wed, 25 Nov 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
43 Chinese apps baned, China gets angry after ban on 43 mobile apps, says decision of India is wrong
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन - फोटो : twitter

    भारत द्वारा 43 मोबाइल एप पर पाबंदी लगाने के बाद चीन ने नाराजगी प्रकट की है। चीन ने बुधवार को कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर के भारत के इस निर्णय का पुरजोर विरोध करता है। चीन ने दावा किया कि यह कदम विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के खिलाफ है।

    भारत के ताजा कदम के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने संवाददाता सम्मेलन में इसको लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस साल जून से अबतक चार बार भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर चीन से जुड़े स्मार्टफोन ऐप पर पाबंदी लगाई है।

    विज्ञापन

    प्रवक्ता ने कहा कि ये कदम बाजार सिंद्धातों और विश्व व्यापार संगठन के नियमों के खिलाफ है। इसमें चीनी कंपनियों के हितों और वैध अधिकारों की अनदेखी की गई । झाओ ने कहा कि चीन सरकार हमेशा अपनी कंपनियों से दूसरे देशों में काम करते समय अंतरराष्ट्रीय नियमों और स्थानीय कानून का पालन करने के लिए कहती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि चीन और भारत का आर्थिक तथा व्यापार सहयोग दोनों देशों के लिए लाभदायक है। प्रवक्ता ने कहा कि हम भारतीय पक्ष से इस भेदभावपूर्ण रुख में तत्काल सुधार लाने और आगे द्विपक्षीय सहयोग को नुकसान पहुंचाने वाले कदम से बचने का आग्रह करते हैं।

    बता दें कि भारत ने मंगलवार को अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग की ई-वाणिज्य ऐप अलीएक्सप्रेस समेत 43 और चीनी ऐप पर पबंदी लगा दी। चीन के साथ सीमा पर गतिरोध के बीच यह कदम उठाया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें