Scam: अकाउंट खाली कर रहा 401 कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम, जानें क्या है यह और कैसे रहें सुरक्षित
यह स्कैम इतना खतरनाक है कि पीड़ित को ओटीपी और कॉल को लेकर कोई जानकारी नहीं मिलती है, क्योंकि उनका फोन नहीं बजता। घोटालेबाज ओटीपी के जरिए बैंक अकाउंट खाली भी कर सकते हैं।

विस्तार
ऑनलाइन स्कैम के मामले अब बढ़ते जा रहे हैं. साइबर स्कैम की बढ़ती लहर में धोखेबाजों ने अब एक कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम के माध्यम से स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ये अपराधी खुद को मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के ग्राहक सेवा प्रतिनिधियों के रूप में पेश करते हैं और यूजर्स का अकाउंट खाली करते हैं। टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने यूजर्स को कॉल-फॉरवर्डिंग स्कैम के प्रति आगाह भी किया है।
कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम क्या है?
कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम एक भ्रामक योजना है जहां घोटालेबाज मोबाइल या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के ग्राहक सेवा प्रतिनिधी बनकर यूजर्स को धोखा देते हैं। वे स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं से संपर्क करते हैं, उनके मोबाइल इंटरनेट, अकाउंट सुरक्षा या सिम कार्ड के साथ समस्याओं होने का दावा करते हैं। ग्राहक का विश्वास हासिल करने के लिए वे तुरंत समस्या का समाधान करने के लिए कहते हैं और प्रोसेस के नाम पर एक विशिष्ट नंबर 401 डायल करने के लिए कहते हैं।
इसके बाद घोटालेबाज के नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिवेट हो जाता है। इसके बाद घोटालेबाज यूजर्स के कॉल और मैसेज यानी ओटीपी तक को एक्सेस कर सकते हैं। यह स्कैम इतना खतरनाक है कि पीड़ित को ओटीपी और इन कॉल को लेकर कोई जानकारी नहीं मिलती है, क्योंकि उनका फोन नहीं बजता। घोटालेबाज ओटीपी के जरिए आपका बैंक अकाउंट खाली भी कर सकते हैं।
- IMC 2023: पीएम मोदी ने कहा- पहले मोबाइल और सरकार दोनों हैंग होते थे, 2014 में जनता ने इसे बदल दिया
- Ashwini Vaishnaw: "नौ सालों में पूरी तरह बदली देश के टेलीकॉम सेक्टर की तस्वीर" IMC 2023 में केंद्रीय मंत्री
- AI Advisory: भारत के टेक एक्सपर्ट्स को UN की एआई सलाहकार संस्था में मिली जगह, AI को दिशा देने में करेंगे मदद
- IMC 2023: तीन दिन चलेगा एशिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट, 6G और AI को लेकर हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं