जापान: 20 फीसदी परिवार ई-मनी का कर रहे इस्तेमाल, नकदी अब भी राजा

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Tue, 19 Nov 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
20% of households are using e-money, cash is still king in japan
ई-मनी - फोटो : Social media

    जापान में हर पांचवां परिवार छोटी खरीददारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक मनी का इस्तेमाल कर रहा है। सर्वे के मुताबिक, 18.5 फीसदी परिवारों ने कहा कि वे स्मार्टफोन एप, डेबिट कार्ड पेमेंट व अन्य इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यमों से एक हजार येन तक की खरीदारी करते हैं। पिछले साल के मुकाबले इसमें 15.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

    सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मनी को बढ़ावा देने की अपील के बीच यह बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे परिवार जिनमें 20 से 30 साल की उम्र के लोग हैं अन्य परिवारों की तुलना में 35.6 फीसदी अधिक इलेक्ट्रॉनिक मनी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक भुगतान में वृद्धि के बावजूद जापान में 84 फीसदी लोग अब भी नकदी यानी नोटों और सिक्कों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    जबकि 10 हजार येन से 50 हजार येन का इलेक्ट्रॉनिक भुगतान मात्र 3.4 फीसदी हो रहा है। देश में कम आपराधिक दर और एटीएम का मजबूत नेटवर्क नकदी पर लोगों का अब भी भरोसा बढ़ाए हुए है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें