16 साल का हुआ iPhone: नौ जनवरी को दुनिया ने देखी थी पहली झलक, देखें 14 तस्वीरें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Jan 2023 02:37 PM IST
16 years of the iPhone How iphone changed over the time here is the look
16 years of the iPhone - फोटो : अमर उजाला

    नौ जनवरी 2007 को लॉन्च हुआ iPhone आज दुनिया की जुबान पर है। आज से 16 साल पहले किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक स्मार्टफोन आएगा और दुनिया में छा जाएगा। पहला iPhone नौ जनवरी को लॉन्च हुआ था और 29 जून को इसे पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया। पहला आईफोन भले ही जनवरी में लॉन्च हुआ था लेकिन अब iPhone को एपल हर साल सितंबर महीने में लॉन्च करता है। पहले आईफोन को भी Foxconn ने ही तैयार किया था और आज भी Foxconn ही आईफोन का प्रोडक्शन करती है। आइए देखते हैं कि इन 16 वर्षों में iPhone कितना बदल गया है।

    Apple iPhone (2007)
    Apple iPhone (2007) - फोटो : Apple

    Apple iPhone (2007)

    जून 2007 में पहला आईफोन लॉन्च किया गया था। इसको 3.5 इंच की टच स्क्रीन और गुड ओल्ड बटन के साथ पेश किया गया था। इस फोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी तो थी, लेकिन यह 3G को सपोर्ट नहीं करता था। पहला आईफोन एपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स के हाथों लॉन्च हुआ था।

    Apple iPhone 3G
    Apple iPhone 3G - फोटो : Apple

    Apple iPhone 3G (2008)

    इस आईफोन में पुराने फोन के मुकाबले कोई ज्यादा बदलाव नहीं किए गए थे, बल्कि Apple iPhone 3G को पुराने आईफोन में ही 3G कनेक्टिविटी को शामिल करके लॉन्च किया गया था। इस फोन के साथ ही एपल ने अपने App Store को भी पेश किया था, ताकि एप डेवलपर और आईफोन यूजर्स को अधिक एप का सपोर्ट मिल सके।