सैमसंग गैलेक्सी के 10 साल: 4 इंच की डिस्प्ले से वायरलेस चार्जिंग तक का सफर

सैमसंग की गैलेक्सी एस10 सीरीज से आज यानि 21 फरवरी को पर्दा उठेगा। अभी तक लीक रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग आज गैलेक्सी एस10 के साथ गैलेक्सी एस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन पेश कर सकती है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
वैसे आप में से कम ही लोग जानते होंगे कि सैमसंग ने साल 2009 में गैलेक्सी सीरीज के तहत पहला फोन लॉन्च किया था और साल 2019 में सैमसंग के गैलेक्सी सीरीज के 10 साल पूरे हो गए हैं। तो आइए सैमसंग के जानते हैं इन 10 सालों में सैमसंग गैलेक्सी सीरीज में क्या-क्या बदलाव हुए।
सबसे पहले आपको बता दें कि साल 2009 में सैंमसंग ने गैलेक्सी सीरीज लॉन्च की थी लेकिन गैलेक्सी सीरीज के तहत पहला फोन साल 2010 में लॉन्च हुआ और इस फोन का नाम सैमसंग गैलेक्सी एस था जिसमें 4 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई थी। इसके बाद साल 2011 में गैलेक्सी एस2 को लॉन्च किया गया।
साल 2012 में कंपनी ने गैलेक्सी एस3 को एंड्रॉयड किटकैट 4.1 के साथ बाजार में उतारा। 2013 में सैमसंग गैलेक्सी एस4 को स्मार्ट प्रोग्राम, स्मार्ट रोटेशन और स्मार्ट स्क्रॉल जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया। इसके बाद साल 2014, 2015, 2016, 2017 और 2018 में क्रमशः गैलेक्सी एस4, गैलेक्सी एस5, गैलेक्सी एस6 व गैलेक्सी एस6 एज, गैलेक्सी एस7, एस7 एज, गैलेक्सी एस8, एस8 प्लस, गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस लॉन्च किए गए। बता दें कि सैमसंग ने पहली बार गैलेक्सी एस6 में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया।