Sony ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे तेज मेमोरी कार्ड

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Fri, 24 Feb 2017 09:26 AM IST
Sony launched the worlds fastest SD card
सोनी मेमोरी कार्ड

    प्रमुख टेक्नॉलॉजी कंपनी SONY ने दुनिया के सबसे तेज मेमोरी कार्ड को लॉन्च कर किया है। कंपनी का दावा है कि इस SD कार्ड की राइटिंग स्पीड 299Mbps और रीडिंग स्पीड 300Mbps है। यह मेमोरी कार्ड SF-G सीरीज की है।

    UHS-II SD कार्ड फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों और बड़ी फायलों को किसी ट्रांसफर करने वालों के लिए काफी मददगार साबित होगी। इस मेमोरी कार्ड की बिक्री मार्च 2017 से शुरू हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक मेमोरी कार्ड की स्टोरेज 32GB, 64GB और 128GB होगी। वहीं कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

    कंपनी के बयान के मुताबिक SF-G सीरीज के मेमोरी कार्ड शॉक प्रुफ, वाटरप्रुफ, टेम्परेचर रेसिस्टेंट और X-ray प्रुफ होते हैं। साथ ही यह मेमोरी कार्ड हाई रिजोल्यूशन इमेज को भी जल्दी से ट्रांसफर करने में सक्षम है।

    और पढ़ें...