ये ऐप बदल देगा सेल्फी लेने का अंदाज, अाजमा कर देखें

सेल्फी के शौकीनों के लिए प्ले-स्टोर पर आपको तमाम मोबाइल ऐप मिल जाएंगे, जो आपकी सेल्फी को मनचाहे ढ़ंग से खूबसूरत बना सकते हैं। आज हम हम आपको एक ऐसे सेल्फी ऐप के बारे में बताएंगे जो सेल्फी का कॉन्सेप्ट ही बदल देगा।

दरसअसल प्ले-स्टोर पर एक चाईना का सेल्फी ऐप काफी वायरल हो रहा है। यह ऐप चाइना में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप भी बन गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर तक चाईना में इस ऐप के करीब 450 मिलियन एक्टिव यूजर थे। अगली स्लाइड में जानें ऐप की खासियत और नाम।

ऐप में वर्चुअल मेकओवर, लाइटेनिंग स्किन, गोरा बनाने वाला और डार्क सर्कल हटाने वाले जैसे कई सारे मजेदार टूल्स दिए गए हैं। यह ऐप कार्टून की तरह की भी तस्वीर बना सकता है। इस ऐप का नाम Meitu है। अगली स्लाइड में जानें Meitu का मतलब।