Youtube में आया नया फीचर, अब फुल स्क्रीन पर दिखेगा वीडियो

आपमें से अधिकतर लोग Youtube पर वीडियो देखते होंगे। कई बार आपने गौर किया होगा कि Youtube पर दिखने वाला वीडियो फुल स्क्रीन मे नहीं दिखता है। यूट्यूब पर वीडियो चलाने के दौरान फोन के चारों ओर काली पट्टी रहती थी, लेकिन अब इस नए फीचर से यह समस्या खत्म हो जाएगी।
यूट्यूब ने एंड्रॉयड और आईफोन के फोन के लिए यूट्यूब 'पिंच-टू-जूम फीचर' लॉन्च किया है। इस फीचर की जरिए वीडियो पूरे स्क्रीन पर दिखाई देगा, हालांकि यह नया फीचर फिलहाल 18:9 स्क्रीन वाले स्मार्टफोन में ही काम करेगा। यानी 'पिंच टू जूम' फीचर एलजी वी 30, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, सैमसंग गैलेक्सी एस8, शाओमी एमआई ए1, OnePlus 5T और Pixel 2 XLजैसे फोन सपोर्ट करेगा। हालांकि आईफोन X में यह फीचर पहले से ही है।
ये भी पढ़ेंः हैकर्स ऐसे करते हैं फेसबुक अकाउंट हैक, जानें पूरा प्रोसेस
आपको बताते चलें कि अब अधिकतर मोबाइल निर्माता कंपनियां 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। इस लिस्ट में शाओमी, सैमसंग, गूगल, एचटीसी, जियोनी, माइक्रोमैक्स और एलजी जैसी कंपनियों के नाम हैं।