YouTube: यूट्यूब फिर हुआ डाउन, वीडियो स्ट्रीमिंग और अपलोडिंग में हो रही परेशानी, यूजर्स ने दर्ज की शिकायतें

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 22 Dec 2025 07:20 PM IST
सार

YouTube Outage:

भारत में तीन दिनों के भीतर दूसरी बार यूट्यूब की सेवाओं में दिक्कतों की शिकायतें मिल रही हैं। दिल्ली-मुंबई समेत कई बड़े शहरों से यूजर्स ने वीडियो सट्रीमिंग और अपलोड में समस्या की शिकायतें दर्ज कराई हैं। इन शिकायतों पर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
youtube down india  22 december video streaming uploading issues outage
यूट्यूब - फोटो : AI

    विस्तार

    भारत में तीन दिनों के भीतर एक बार फिर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के डाउन होने की शिकायतें मिल रही हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, सोमवार, 22 दिसंबर की सुबह भारत में कुछ यूजर्स ने यूट्यूब के डाउन होने की खबर दी थी। वहीं, शाम 6.30 बजे तक शिकायतें कई गुना बढ़ गईं। प्लेटफॉर्म के मुताबिक, लगभग 42% यूजर्स का कहना है कि उन्हें वीडिया स्ट्रीमिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि 33% यूजर्स ने बताया कि उन्हें वीडियो अपलोड करने में समस्या आ रही है। वहीं, 25% यूजर्स ने बताया कि उन्हें यूट्यूब एप का इस्तेमाल करने में दिक्कतें आ रही हैं।

    देश भर से मिली शिकायतें

    डाउनडिटेक्टर के अनुसार, देश में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता के यूजर्स ने सबसे अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं। वहीं, जयपुर, आगरा, लखनऊ और पटना से भी कई यूजर्स ने यूट्यूब के डाउन होने की बात कही है।

    विज्ञापन

    तीन दिन पहले भी डाउन हुआ था यूट्यूब

    आपको बता दें कि शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 की शाम भी यूट्यूब भारत और अमेरिका समेत कई देशों डाउन हो गया था। लोगों ने एप और वेबसाइट पर वीडियो न देख पाने और अपलोड न होने की शिकायतें की थीं। यूट्यूब गूगल की स्वामित्व वाला वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जो भारत समेत कई देशों में काफी लोकप्रिय है। यूट्यूब की सेवाओं में दिक्कतों को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें