Threads: थ्रेड्स पर दिखेंगे इंस्टाग्राम के कॉमेंट, आ रहा है नया फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Sep 2024 04:01 PM IST
सार

Paluzzi ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि जब यूजर किसी Instagram पोस्ट पर कमेंट करते हैं, तो वहां एक नया ड्रॉपडाउन मेन्यू दिख रहा है। इस मेन्यू के जरिए यूजर यह चुन सकते हैं कि वे अपने कमेंट को केवल Instagram पर शेयर करें या "Threads पर भी।

विज्ञापन
You may start seeing Instagram comments on Threads soon
Threads Update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Instagram यूजर्स को जल्द ही एक नई सुविधा मिल सकती है, जिसके माध्यम से वे अन्य Instagram पोस्ट पर किए गए कमेंट्स को सीधे Threads पर भी शेयर कर सकेंगे। यह जानकारी Alessandro Paluzzi ने दी है, जो Meta की सोशल मीडिया एप्स की रिवर्स इंजीनियरिंग के लिए जाने जाते हैं।

    Paluzzi ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि जब यूजर किसी Instagram पोस्ट पर कमेंट करते हैं, तो वहां एक नया ड्रॉपडाउन मेन्यू दिख रहा है। इस मेन्यू के जरिए यूजर यह चुन सकते हैं कि वे अपने कमेंट को केवल Instagram पर शेयर करें या "Threads पर भी।

    विज्ञापन

    Meta इससे पहले भी Threads को अपने अन्य प्लेटफार्म्स के साथ एकीकृत करने के लिए कई कदम उठा चुका है। उदाहरण के तौर पर, Threads की पोस्ट्स को Instagram या Facebook पर दिखाना जैसे फीचर्स शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि Threads को एक्स पूर्व में Twitter की टक्कर में पेश किया गया था लेकिन आज भी यह संघर्ष कर रहा है। थ्रेड्स के यूजर्स को बढ़ रहे हैं लेकिन लोग इसे बड़े स्तर पर या प्राइमरी सोशल मीडिया अकाउंट के तौर पर इस्तेमाल नही कर रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें