Twitter X: एलन मस्क के एक्स पर फिर हुआ बदलाव, अब पोस्ट की हेडलाइन दिखना हुआ बंद

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 05 Oct 2023 12:18 PM IST
सार

नए बदलाव के बाद यूजर्स यदि एक्स एप पर कोई लिंक पोस्ट करने हैं तो प्लेटफार्ट उसकी हेडलाइन को अपने आप हाइड कर देता है। हालांकि, यूजर्स लिंक की फोटो को देख सकते हैं।

विज्ञापन
X Removes Headlines From News Articles link In Latest Major changes
Twitter X - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    इंस्टेंट ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स ने अब एक नया बदलाव कर दिया है। एलन मस्क की कंपनी ने प्लेटफार्म पर शेयर किए गए लिंक के लिए लेख पोस्ट की हेडलाइन को हटाना शुरू कर दिया है। इस बदलाव के बाद यूजर्स यदि एक्स एप पर कोई लिंक पोस्ट करने हैं तो प्लेटफार्ट उसकी हेडलाइन को अपने आप हाइड कर देता है। हालांकि, यूजर्स लिंक की फोटो को देख सकते हैं। इस बदलाव को लेकर कंपनी के मालिक एलन मस्क ने पहले ही घोषणा कर दी थी।

    तो इसलिए बदलाव?

    यह बदलाव एक्स के मालिक एलन मस्क की कई पोस्टों के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि अरबपति पारंपरिक समाचार आउटलेट्स के कंटेंट नहीं पढ़ते हैं, जिसे उन्होंने "लेगेसी मीडिया प्रोपेगेंडा" कहा था। उन्होंने कहा था कि इनके मुकाबले एक्स एक "बेहतर", अधिक भरोसेमंद विकल्प है।

    विज्ञापन

    हेडलाइन दिखना हुआ बंद

    प्लेटफार्म, पोस्ट किए गए लिंक से हेडलाइन को हटा रहा है, जो अब वेबसाइट लिंक के साथ एक थंबनेल फोटो डिस्प्ले करेगा। बता दें कि इस साल एप में कई बदलाव किए गए हैं और अब इसमें एक और नया बदलाव शामिल हो गया है। इस बदलाव को लेकर कंपनी ने पहले ही जानकारी दी थी और अब इसे जारी कर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें