नए साल में इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा Whatsapp, कहीं आपका फोन भी तो नहीं शामिल, देखें लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 27 Dec 2022 06:21 PM IST
सार

हर साल व्हाट्सएप कई सारे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद करता है। सपोर्ट बंद करने का मतलब यह है कि कुछ डिवाइस के लिए व्हाट्सएप का नया अपडेट जारी नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
WhatsApp Will Stop Working On Older IPhones And Android After 31 december Check The List
WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    यदि आप इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल, 31 दिसंबर के बाद से व्हाट्सएप कई स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देगा। यदि आपका फोन आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहा है तो इसमें व्हाट्सएप चलना बंद हो सकता है। नए साल से 49 स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का समर्थन नहीं मिलेगा। इन फोन में एपल आईफोन भी शामिल हैं।

    दरअसल, हर साल व्हाट्सएप कई सारे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। सपोर्ट बंद करने का मतलब यह है कि कुछ डिवाइस के लिए व्हाट्सएप का नया अपडेट जारी नहीं किया जाता है। पहले से इंस्टॉल एप काम करता रहता है लेकिन अपडेट ना मिलने की वजह से एप को नए फीचर्स नहीं मिल पाते हैं और सिक्योरिटी का खतरा रहता है।

    विज्ञापन

    इस साल भी कई सारे स्मार्टफोन से व्हाट्सएप के लिए 31 दिसंबर से सपोर्ट बंद हो रहा है। Gizchina की एक रिपोर्ट में इन स्मार्टफोन की लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट में एपल, सैमसंग से लेकर हुआवै तक के फोन शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन फोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप

    • एपल आईफोन 5
    • एपल आईफोन 5सी
    • आर्कोस 53 प्लैटिनम
    • एचटीसी डिजायर 500
    • हुआवै एसेंड डी
    • हुआवै एसेंड डी1
    • हुआवै एसेंडD2
    • हुआवै एसेंडG740
    • हुआवै एसेंड मेट
    • हुआवै एसेंड P1
    • क्वाड एक्सएल
    • लेनोवो A820
    • एलजी एनक्ट
    • एलजी ल्यूसिड 2
    • एलजी ऑप्टिमस F3Q
    • एलजी ऑप्टिमस F3
    • एलजी ऑप्टिमस F5
    • एलजी ऑप्टिमस F6
    • एलजी ऑप्टिमस F7
    • एलजी ऑप्टिमस L2 II
    • एलजी ऑप्टिमस L3 II
    • एलजी ऑप्टिमस L5
    • एलजी ऑप्टिमस L7
    • एलजी ऑप्टिमस L4 II
    • एलजी ऑप्टिमस L5 II
    • एलजी ऑप्टिमस L7 II
    • एलजी ऑप्टिमस 4X एचडी
    • एलजी ऑप्टिमस एल4 II डुअल
    • एलजी ऑप्टिमस L5 डुअल
    • एलजी ऑप्टिमस एल3 II डुअल
    • एलजी ऑप्टिमस नाइट्रो एच.डी
    • एलजी ऑप्टिमस एल7 II डुअल
    • विको सिंक फाइव
    • मेमो जेडटीई V956
    • सैमसंग गैलेक्सी ऐस 2
    • सैमसंग गैलेक्सी कोर
    • सैमसंग गैलेक्सी एस 2
    • सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड II
    • सैमसंग गैलेक्सी ट्रेंड लाइट
    • सैमसंग गैलेक्सी एक्सकवर 2
    • सैमसंग गैलेक्सी एस 3 मिनी
    • ग्रैंड एस फ्लेक्स जेडटीई
    • ग्रैंड एक्स क्वाड V987 ZTE
    • विको डार्कनाइट जेडटी
    • सोनी एक्सपीरिया मिरो
    • सोनी एक्सपीरिया आर्कएस
    • सोनी एक्सपीरिया नियो एल
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें