Whatsapp Update: डिसअपीयरिंग फीचर में बड़ा बदलाव, डिलीट करने के लिए बाद भी दिखेगा मैसेज

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 25 Jul 2022 09:48 AM IST
सार

व्हाट्सएप ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एक डिसअपीयरिंग केप्ट मैसेज फीचर्स पर काम कर रहा है, जिसके बाद मैसज को डिसअपीयरिंग करने के बाद भी देखा जा सकेगा।

Whatsapp Update keep disappearing messages after they are expired report in hindi
Whatsapp Update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp पिछले कुछ समय से नए फीचर्स को लेकर काफी सक्रिय है। हर दिन व्हाट्सएप के नए फीचर्स और अपडेट के बारे में खबर आ रही है। व्हाट्सएप लगातार इन फीचर्स के डेवलपमेंट पर भी काम कर रहा है। अब व्हाट्सएप एक नए फीचर को लेकर आया है जिसमें यूजर्स के डिसअपीयरिंग मैसेज को कभी भी देखा जा सकता है। पहले यूजर के पास अपने मैसेज डिलीट करने के लिए 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन का समय रहता था। लेकिन इस फीचर के बाद मैसेज कभी भी डिलीट नहीं होगा।

    व्हाट्सएप ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एक डिसअपीयरिंग केप्ट मैसेज (Kept Messages) फीचर्स पर काम कर रहा है, जिसके बाद मैसज को डिसअपीयरिंग करने के बाद भी देखा जा सकेगा। व्हाट्सएप इस डिसअपीयरिंग केप्ट मैसेज फीचर को एंड्रॉयड, आईओएस और व्हाट्सएप डेस्कटॉप के लिए भी जारी करेगा। इस फीचर्स के बाद यूजर डिसअपीयरिंग मोड में किए गए मैसेज को डिलीट होने के बाद भी देख सकेंगे।

    व्हाट्सएप के इस नए फीचर को Kept Messages नाम दिया गया है। सभी यूजर अपने कन्वर्सेशन में Kept Messages का यूज कर सकेंगे। हालांकि अभी यह फीचर अपने डेवलपमेंट मोड में है, तो इसमें और भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

    बिना नोटिफिकेशन के भी ग्रूप लेफ्ट कर सकेंगे यूजर्स

    Kept Messages के साथ व्हाट्सएप साइलेंट लीव ग्रूप ऑप्शन पर भी काम कर रहा है। जिसके बाद कोई यूजर ग्रूप से लेफ्ट होता है तो उसका कोई भी नोटिफिकेशन नहीं जाएगा, केवल ग्रूप एडमिन को ही ग्रूप लेफ्ट करने की जानकारी मिल सकेगी। हालांकि ग्रूप के बाकी मेंबर past participants फीचर का यूज करके ग्रूप लेफ्ट करने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें