WhatsApp पर मिलने वाले हैं यह कमाल के फीचर्स, बदल जाएगा चैट-वीडियो कॉल का तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 02 Aug 2022 04:13 PM IST
सार

इस रिपोर्ट में हम आपको व्हाट्सएप के कमाल के फीचर्स के बारे में जानकारी देंगे जो अभी बीटा टेस्टिंग में हैं और जल्द ही इन्हें जारी किया जाएगा।

Whatsapp to launch new features update soon hide online status
WhatsApp Upcoming Features - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) लगातार अपने यूजर्स को नए-नए अपडेट दे रहा है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप कुछ और नए इंटरेस्टिंग फीचर्स पर काम कर रहा है। WABetaInfo के अनुसार ये फीचर्स भी जल्द आपके यूज के लिए लाइव होने वाले हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको व्हाट्सएप के इन्हीं कमाल के फीचर्स के बारे में जानकारी देंगे जो अभी बीटा टेस्टिंग में हैं और जल्द ही इन्हें जारी किया जाएगा। चलिए जानते हैं...

    व्हाट्सएप में अभी कोई मेंबर ग्रूप लेफ्ट करता है तो केवल ग्रूप पर एक नोटिफिकेशन आता है कि मेंबर में ग्रूप छोड़ दिया है, लेकिन व्हाट्सएप के नए past participants फीचर के बाद आप ग्रूप लेफ्ट करने वाले मेंबर की जानकारी कभी भी प्राप्त कर सकते हैं। नए फीचर के बाद ग्रूप लेफ्ट करके जाने वाले सभी मेंबर की लिस्ट आप चेक कर पाएंगे।

    अभी व्हाट्सएप यूजर्स को मैसेज डिसअपीयर (Message Disappear) का ऑप्शन मिलता है, जिससे इस्तेमाल से यूजर्स 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के बार मैसेज को हमेशा के लिए डिलेट कर सकता है। व्हाट्सएप अब इस फीचर में एक और ऑप्शन जोड़ने वाला है, जिसके बार आप डिसअपीयर मैसेज को भी डिटेल होने से पहले सेव कर सकते हैं। इस ऑप्शन को केप्ट मैसेज (Kept message) नाम दिया गया है। जल्द ही यह फीचर्स भी आपको मिलने वाला है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें