WhatsApp PiP: व्हाट्सएप ने रोलआउट किया कमाल का फीचर, वीडियो कॉलिंग के साथ भी देख सकेंगे वीडियो, ऐसे करेगा काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 20 Feb 2023 04:11 PM IST
सार

PiP मोड आईओएस यूजर्स को व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान अन्य एप खोलने और उपयोग करने की अनुमति देगा। यानी इस फीचर की मदद से यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान भी मल्टीटास्किंग कर सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp rolls out Picture In Picture Mode On Video Calling for ios How To Use
Whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) यूजर्स को नई सुविधाएं और नए फीचर्स देने के लिए लगातार कई तरह के बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप ने एक और नए फीचर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को जारी कर दिया है। नए PiP मोड की मदद से यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान भी अन्य एप का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीचर्स को पहले एंड्रॉयड एप के लिए जारी किया गया था। अब कंपनी आईओएस के लिए भी इस फीचर को रोलआउट कर रही है। PiP मोड आईओएस यूजर्स को एक साथ व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान अन्य एप खोलने और उपयोग करने की अनुमति देगा। बता दें कि व्हाट्सएप ने यूजर्स को हाल ही में 100 फाइल को एक साथ शेयर करने की सुविधा दी है।

    यदि आप वीडियो कॉल के दौरान व्हाट्सएप एप से बाहर निकलते हैं तो PiP मोड अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें तो इस फीचर की मदद से यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान भी मल्टीटास्किंग कर सकेंगे। व्हाट्सएप यूजर्स को वीडियो कॉल व्यू को रोकने या हाइड करने की सुविधा भी मिलेगी। यदि अभी तक आप अपने फोन में PiP मोड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो अपने व्हाट्सएप को अपडेट करें या सभी आवश्यक सेटिंग्स को चेक कर लें और जरूरी परमिशन को एनेबल करें।

    विज्ञापन

    आईओएस के लिए व्हाट्सएप का लेटेस्ट अपडेट वर्जन 23.3.77 जारी किया गया है। बता दें कि इस फीचर को पहले ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है अब iOS यूजर्स इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। व्हाट्सएप पिछले साल से PiP मोड पर काम कर रहा है और दिसंबर में इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें