Whatsapp: व्हाट्सएप लाया कमाल का फीचर! अब स्टेटस पर लगा सकेंगे वॉइस नोट, ऐसे करेगा काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 16 Mar 2023 04:05 PM IST
सार

WhatsApp के नए फीचर्स की मदद से यूजर्स 30 सेकंड तक वॉइस मैसेज को रिकॉर्ड करके शेयर कर सकेंगे। व्हाट्सएप ने टेक्स्ट डिटेक्शन फीचर को भी जारी किया है।

विज्ञापन
WhatsApp Rolling Out Voice Status on iOS With Text Detection Support All Details in hindi
Whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) यूजर्स को नई सुविधाएं और नए फीचर्स देने के लिए लगातार कई तरह के बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप ने वॉयस स्टेटस की सुविधा को जारी कर दिया है। इस फीचर्स को आईओएस यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। नए फीचर्स की मदद से यूजर्स 30 सेकंड तक वॉइस मैसेज को रिकॉर्ड करके शेयर कर सकेंगे। व्हाट्सएप ने टेक्स्ट डिटेक्शन फीचर को भी जारी किया है।

    व्हाट्सएप ने आईओएस यूजर्स के लिए वॉयस स्टेटस अपडेट जारी किया है। व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo के अनुसार, व्हाट्सएप के नए फीचर की मदद से अब iOS यूजर्स एक वॉयस नोट रिकॉर्ड करने और इसे शेयर करने में सक्षम होंगे। वॉयस नोट रिकॉर्ड करने के लिए यूजर्स को स्टेटस टैब पर जाना होगा, पेंसिल आइकन पर टैप करना होगा और फिर रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए माइक्रोफोन आइकन को देर तक दबाना होगा। वॉयस नोट रिकॉर्ड करने के साथ यूजर्स इसे स्टेटस में शेयर भी कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    इस फीचर की मदद से यूजर्स 30 सेकंड तक के स्टेटस को शेयर कर सकेंगे। यूजर्स को वॉयस स्टेटस को चैट्स को शेयर करने की सुविधा भी मिलेगी। फीचर ट्रैकर के अनुसार, आईओएस 23.5.75 के लिए व्हाट्सएप पर वॉयस स्टेटस अपडेट जोड़ा गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप के इस फीचर को भी आईओएस यूजर्स के लिए जारी किया गया है। फीचर की मदद से इमेज से टेक्स्ट को पहचानना आसान होगा और उसे कॉपी भी किया जा सकेगा। फीचर ट्रैकर के अनुसार, जिन यूजर्स ने iOS 23.5.75 के लिए व्हाट्सएप को अपडेट किया है, वे भी इस फीचर का उपयोग कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यूजर्स को टेक्स्ट वाली इमेज को ओपन करना है और नए टेक्स्ट डिटेक्शन फीचर को ऑन कर देना है. इसके बाद यूजर्स इमेज के टेक्स्ट को कॉपी और पेस्ट कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें